जमीन पर पटका, हथकड़ी लगाई! अमेरिका में भारतीय छात्र से बदसलूकी, घटना पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
Indian Student Handcuffed at American Airport: अमेरिका के न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर एक भारतीय युवक को हथकड़ी लगाकर ज़मीन पर गिराए जाने का एक परेशान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 7 जून की बताई जा रही है, जब वह छात्र फ्लाइट में सवार होने वाला था, लेकिन उसे रोक दिया गया और बाद में निर्वासित कर दिया गया। वहीं इस वीडियो पर अब अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने संज्ञान लिया है।
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'हमें सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट्स मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि एक भारतीय नागरिक न्यूयॉर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कठिनाइयों का सामना कर रहा है। इस संबंध में हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत के नागरिकों के कल्याण के लिए कॉन्सुलेट सदैव प्रतिबद्ध है।

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि, भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया था। उन्होंने इस व्यवहार को गंभीर रूप से अमानवीय और एक मानवीय त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना देखकर वह बेहद असहाय और दुखी महसूस कर रहे थे। उनके अनुसार, वह छात्र रो रहा था और अपराधी की तरह उसके साथ व्यवहार किया गया, जबकि वह तो अमेरिका अपने सपनों को पूरा करने आया था, न कि कोई नुकसान पहुंचाने।
श्री जैन ने अमेरिकी भारतीय दूतावास से इस मामले की जांच करने और छात्र को मदद पहुंचाने की अपील की थी। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारतीय दूतावास को टैग करते हुए छात्र के लिए सहायता मांगी थी जिस पर अब संज्ञान लिया गया है।
'यह एक मानवीय त्रासदी है'
उन्होंने लिखा, मैंने कल रात न्यूर्क एयरपोर्ट पर एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा। हथकड़ी लगाई गई थी, वह रो रहा था, उसे अपराधी की तरह ट्रीट किया गया। वह तो सपनों के पीछे आया था, नुकसान करने नहीं। एक अप्रवासी भारतीय (NRI) के रूप में मैं खुद को असहाय और दुखी महसूस कर रहा हूं। यह एक मानवीय त्रासदी है।












Click it and Unblock the Notifications