रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, यात्रा करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली। क्रिसमस और नया साल आने वाला है ऐसे में अगर आप सर्दियों में वेकेशन की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन की टिकट बुकिंग के नियमों को लेकर कुछ बदलाव किया है जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग को आसान और बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं शुरू की है इसके अलावा रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट में कई बदलाव किए हैं।

IRCTC की वेबसाइट हुई अपडेट

IRCTC की वेबसाइट हुई अपडेट

आईआरसीटीसी के कई यूजर्स की शिकायतों के बाद रेलवे टिकट बुकिंग के अनुभव को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट के इंटरफेस में कई बड़े बदलाव किए हैं, इसके अलावा रेलवे ने नई सुविधाओं की शुरुआत भी की है। आईआरसीटीसी की साइट पर नए अपडेट के साथ अब ट्रेन टिकट सर्च करने का ऑप्शन होम स्क्रीन पर रख दिया गया है।

नहीं करना होगा वेबसाइट में लॉग-इन

नहीं करना होगा वेबसाइट में लॉग-इन

नए अपडेट के साथ अब टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ट्रेन खोजने और बुकिंग के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करना जरूरी नहीं होगा। इसके अलावा अब यूजर्स को 'बुक योर टिकट' का ऑप्शन भी वेबसाइट के बांयी तरफ दिया गया है। इसमें आपको अपनी यात्रा की जानकारी भरनी होगी, इसके लिए जैसे आप पहले टिकट बुक करने के लिए जानकारी देते थे वैसे ही देनी है। यात्रा की तारीख के साथ बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी भरनी होगी।

अपडेट के बाद मिलेगी ये सुविधा

अपडेट के बाद मिलेगी ये सुविधा

अगर आप की टिकट पहले से बुक है और पीएनआर स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो वह विकल्प भी अब आपको आईआरसीटीसी के होम स्क्रीन पर ही मिलेगा। पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए बुक योर टिकट के नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा ट्रेन में सीट उपलब्धता की जानकारी भी बिना लॉग-इन किए मिलेगी, आईआरसीटीसी इसका भी विकल्प दिया गया है। इससे यात्री को पता चल सकेगा कि उसके द्वारा चुने गए ट्रेन में सीट है या नहीं। हालांकि आपको टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: रेलवे के निजीकरण को लेकर पीयूष गोयल ने दिया बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+