Indian Railways:3 जुलाई से गरीब रथ-ताज-राजधानी एक्स्प्रेस जैसी 32 ट्रेनें चलेंगी, पूरी लिस्ट देखिए
नई दिल्ली, 2 जुलाई: भारतीय रेलवे ने यात्री सेवाओं में विस्तार करते हुए और ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत विभिन्न स्टेशनों के बीच 32 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इनमें मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल भी शामिल है। नई ट्रेनों का संचालन 3 जुलाई से ही शुरू हो रहा है। फिर से शुरू होने वाली ट्रेनों में अकेले गरीबरथ एक्सप्रेस की संख्या 10 है, जो मूल रूप से बिहार, यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के स्टेशनों के बीच संचालित की जा रही हैं। खास बात ये है कि इन नई ट्रेनों के बारे में खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी साझा की है और ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी की है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 32 ट्रेनें शुरू करने की दी जानकारी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार पर ट्विटर के जरिए कुछ और नई ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "यात्रियों के लिये परिवहन सुविधाओं में वृद्धि करते हुए रेलवे, गरीब रथ, ताज एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, व मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस जैसी 32 रेल सेवायें शुरू करने जा रही है।" ये ट्रेनें देश के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के बीच चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस 3 जुलाई यानी शनिवार से ही शुरू हो रही है। ये ट्रेनें आने वाले दो हफ्तों में बारी-बारी से शुरू होंगी।
Recommended Video

गरीबरथ एक्सप्रेस किन स्टेशनों के बीच चलेगी
IRCTC: भारतीय रेलवे ने इन 50 ट्रेनों का संचालन आज से किया शुरू,देखें पूरी लिस्ट
फिर से संचालित होने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है-
- ट्रेन नंबर (04060): आनंद विहार टर्मिनल (20.55-बुध) से मुजफ्फरपुर जंक्शन- 7 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04059): मुजफ्फरपुर जंक्शन (15.15 शुक्र) से आनंद विहार टर्मिनल- 9 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04074): आनंद विहार टर्मिनल (20.20 शनिवार) से गया- 10 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04073): गया (19.35 रविवार) से आनंद विहार टर्मिनल- 11 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04688): अमृतसर (04.00 बुध, शनि, रवि) से सहरसा जंक्शन- 7 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04687): सहरसा जंक्शन (14.20 सोम, गुरु, रवि) से अमृतसर- 8 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04690): जम्मू तवी (23.20 रविवार)- काठगोदाम- 11 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04689): काठगोदाम (18.20 मंगलवार) से जम्मू तवी- 13 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04250): आनंद विहार टर्मिनल (18.15 सोम, शुक्र) से वाराणसी जंक्शन- 9 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04249): वाराणसी जंक्शन (19.30 मंगल, रवि) से आनंद विहार टर्मिनल- 8 जुलाई से

इन ट्रेनों का भी फिर से शुरू हो रहा है संचालन
रेलवे की ओर से जिन बाकी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, वे इस प्रकार हैं-
ताज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
- ट्रेन नंबर (04062): नई दिल्ली (6.55) से झांसी जंक्शन- 5 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04061): झांसी जंक्शन (15.20) से नई दिल्ली- 5 जुलाई से
हजरत निजामुद्दीन-भुसावल जंक्शन सुपरफास्ट
- ट्रेन नंबर (04064): हजरत निजामुद्दीन (15.05 शुक्र, रवि)-भुसावल जंक्शन- 9 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04063): भुसावल जंक्शन (06.00 मंगल, रवि) से हजरत निजामुद्दीन - 11 जुलाई से
गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
- ट्रेन नंबर (04080): हजरत निजामुद्दीन (15.5 शुक्र, रवि छोड़कर) से रायगढ़- 5 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04079): रायगढ़ (0.25 मंगल, रवि छोड़कर) से हजरत निजामुद्दीन-7 जुलाई से
आनंद विहार टर्मिनल- हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर (04066): आनंद विहार टर्मिनल (20.20 मंगलवार)- हल्दिया-6 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04065): हल्दिया (9.30 गुरुवार)- आनंद विहार टर्मिनल- 8 जुलाई से
शाने पंजाब सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
- ट्रेन नंबर (04067): नई दिल्ली (6.40) से अमृतसर- 6 जुलाई से
- ट्रेन नंबर (04068): अमृतसर ( 15.10) से नई दिल्ली- 6 जुलाई से।
सभी 32 ट्रेनों की लिस्ट और उनका शेड्यूल देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए
रेलवे ने कहा है कि इन ट्रेनों को शुरू करने से यात्रियों के लिए सफर सस्ता, सुरक्षित और आरामदेह साबित होगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications