Indian Railways:रक्षाबंधन पर विशेष किराए वाली 12 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रा की पूरी डिटेल देखिए

नई दिल्ली, 7 अगस्त: रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए के साथ अलग-अलग जगहों के लिए 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा और राखी पर यात्रियों की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखकर किया है। इस संबंध में वेस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर सुमित ठाकुर ने एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। आप रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहनों के पास जाने की योजना बना रहे हैं तो स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की पूरी डिटेल यहां देख सकते हैं।

बांद्रा टर्मिनस से भावनगर टर्मिनस स्पेशल

बांद्रा टर्मिनस से भावनगर टर्मिनस स्पेशल

ट्रेन नंबर 09207 बांद्रा टर्मिनस से भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 13 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 19.25 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 9.25 बजे गुजरात के भावनगर पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09208 भावनगर टर्मिनस से 14 अगस्त को दिन के 14.50 पर रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बोरिवली,वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, विरामगाम, सुरेंद्रनगर गेट, बोटाड, ढोला जंक्शन और भावनगर पारा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं से आते-जाते रुकेंगी। इस ट्रेन में एसी-2,एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

भावनगर टर्मिनस से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

भावनगर टर्मिनस से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

1 सितंबर को ट्रेन नंबर-09208 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दिन के 14.50 बजे भावनगर टर्मिनस से चलेगी और और अगले दिन 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 09207, 2 सितंबर, 2022 को सुबह 9.15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और उसी दिन रात 23.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान ये ट्रेन भावनगर पारा, सोनगढ़, धोला जंक्शन, बोटाड, सुरेंद्रनगर गेट, अहमदाबाद, नाडियाड, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरिवली में ठहरेंगी। इन ट्रेनों में भी एसी-2,एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

मुंबई सेंट्रल-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल

मुंबई सेंट्रल-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन नंबर- 09097 मुंबई सेंट्रल से 12 अगस्त को सुबह 11.05 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 03.35 बजे ओखा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 09098 मुंबई सेंट्रल स्पेशल ओखा से 15 अगस्त को सुबह 10.00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों साइड से ये गाड़ियां बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, हापा, जामनगर और द्वारका स्टेशनों पर ठहरेंगी। इन ट्रेनों में एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

बांद्रा टर्मिनस- इंदौर स्पेशल

बांद्रा टर्मिनस- इंदौर स्पेशल

10 अगस्त को ट्रेन नंबर- 09191 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दिन के 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 09192 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 अगस्त को रात 21.40 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन में 13.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को बोरिवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर ठहराव का इंतजाम किया गया है। इन ट्रेनों में एसी-2,एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल

बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल

12 अगस्त को ट्रेन नंबर- 09069 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल दिन के 14.50 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन सुबह 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। ऐसे ही 13 अगस्त को ट्रेन नंबर- 09070 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रात के 21.00 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन 11.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ये बोरिवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर रुकेगी। इन ट्रेनों में भी एसी-2,एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

मुंबई सेंट्रल- जयपुर-बोरिवली सुपरफास्ट स्पेशल

मुंबई सेंट्रल- जयपुर-बोरिवली सुपरफास्ट स्पेशल

10 अगस्त को ट्रेन नंबर- 09183 मुंबई सेंट्रल-जयपुर स्पेशल रात के 22.50 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन शाम 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह 11 अगस्त को ट्रेन नंबर- 09184 जयपुर-बोरिवली स्पेशल शाम के 19.35 बजे जयपुर से चलेगी और अगले दिन 12.30 बजे बोरिवली पहुंचेगी। यह ट्रेन भी वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गपुरा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर- 09183 बोरिवली में भी रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2, एसी-3, स्लीपर क्लास और जनरल बोगियां होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+