Indian Railway: सीट पर जाने में मिनटों की देरी के कारण कैंसिल हो सकते हैं टिकट, ये नियम जानना बहुत जरूरी
Indian Railway यात्रा के नियमों में बदलाव के कारण चर्चा में है। खबर के अनुसार अगर यात्री टिकट बुकिंग में दिए गए बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के 10 मिनट बाद तक अपनी सीट पर नहीं पहुंचता तो टीटीई टिकट कैंसिल कर, सीट दूसरे यात्रियों को अलॉट कर सकता है।
रेल यात्रा के निए नियमों के बारे में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ट्रेन की रवानगी के 10 मिनट बाद भी टिकट लेने वाला यात्री अपनी बर्थ तक नहीं पहुंचा तो ट्रैवल टिकट एग्जामिनर आपकी टिकट कैंसिल कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के रिजर्व डिब्बे में चढ़ने के बाद टीटीई यात्रियों की मौजूदगी कन्फर्म करने सीटों पर आता है। कई बार समय की कमी के कारण यात्री दूसरी बोली में चढ़ जाते हैं।
आम तौर पर 10-15 मिनट या आधे घंटे के भीतर यात्री अपनी आरक्षित सीटों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन नए नियमों के अनुसार, ऐसा न होने पर टीटीई अब आपका लंबे समय तक इंतजार नहीं करेगा। उसे बोर्डिंग स्टेशन से रवानगी के 10 मिनट इंतजार के बाद आपकी टिकट रद्द करने का अधिकार होगा।
ट्रेन टिकट के नियमों पर एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल टीटीई यात्रियों की उपस्थिति मार्क करने के लिए बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद भी एक-दो स्टेशन गुजरने तक का इंतजार कर लेते हैं।
हालांकि, नियमों में बदलाव के बाद अब उन्हें अधिकतम 10 मिनट का इंतजार कर, सीट को वैकेंट घोषित कर देना होगा। ऐसे में कन्फर्म टिकट वाले यात्री अगर अपनी सीट पर पहुंचने में लेट हुए तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बोर्डिंग के बाद 10 मिनट से अधिक देर होने पर आरक्षित टिकट रखने के बावजूद यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है, ऐसे में यात्रियों को 10 मिनट रूल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
दरअसल, तकनीक के दौर में रियल टाइम बर्थ वैकेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की व्यवस्था है। पेपरलेस होती जा रही व्यवस्था में अब डिजिटल डिवाइस पर यात्रियों के आने की जानकारी दर्ज होती है, इसलिए टीटीई को 10 मिनट इंतजार के बाद अपडेट करना ही पड़ेगा।
यात्रा के नियमों में बदलाव पर एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, कागजों वाली व्यवस्था के दौर में टीटीई अगले स्टेशन या दो-तीन स्टेशन तक इंतजार कर लेता था। अब हैंड हेल्ड टर्मिनल में इंटरनेट की मदद से रियल टाइम अपडेट करने की व्यवस्था बन गई है।
रेलवे टिकट चेकिंग से जुड़े अधिकारी के हवाले से एक अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि अब यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन से ही यात्रा शुरू करनी पड़ेगी। बोर्डिंग स्टेशन पर ट्रेन आने / रवाना होने के 10 मिनट के भीतर आपको सीट पर पहुंचना पड़ेगा।
अधिकारी के अनुसार, अगर टीटीई को आपकी सीट पर आने में समय लग जाए, तो यात्रियों की खुशकिस्मती। ऐसा न होने पर 10 मिनट रूल काफी अहम होंगे। बता दें कि वर्तमान व्यवस्था में कई बार यात्री आपात स्थिति में 8-10 किलोमीटर दूर दूसरे स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर चढ़ जाते हैं।
ऐसे में बोर्डिंग के 10 मिनट के अंदर अपनी सीट पर आने की नई व्यवस्था यात्रियों की कड़ी परीक्षा ले सकता है। कई बार अधिक भीड़ के कारण खास कर महिलाओं और सीनियर सिटीजन कैटेगरी के यात्रियों को अधिक समय भी लग जाता है।
इसे भी पढ़ें- Indian Railway वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह कम किराए वाली ट्रेन चलाएगा, जानिए खासियत












Click it and Unblock the Notifications