Indian Railway वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह कम किराए वाली ट्रेन चलाएगा, जानिए खासियत
Indian Railways की सबसे प्रीमियम ट्रेन- वंदे भारत का किराया आम आदमी के लिए बहुत अधिक है। ऐसे में लगभग वैसी ही सुविधाओं के साथ भारतीय रेलवे किफायती नॉन-एसी ट्रेन शुरू करने पर विचार कर रहा है।
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के बाद, भारतीय रेलवे अब उन्नत द्वितीय श्रेणी अनारक्षित और द्वितीय श्रेणी थ्री-टीयर स्लीपर कोच के साथ एक नई ट्रेन बनाने की उम्मीद कर रहा है।

नई ट्रेन का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन विचार आम आदमी के लिए बेहतर यात्रा अनुभव वाली कम किराए की ट्रेन बनाने का है। एक अधिकारी के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट में बताया गया कि नई ट्रेन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की ही तरह कुछ सुविधाएं मिलेंगी।
हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह नई ट्रेन स्व-चालित नहीं होगी। नई आधुनिक ट्रेन लोको संचालित होगी। भारतीय रेलवे की अधिकांश ट्रेनें एक लोकोमोटिव से खींची जाती हैं, लेकिन नई ट्रेन में दोनों छोर पर लोकोमोटिव लगे होंगे।
ट्रेन के दोनों सिरों पर लोकोमोटिव लगे होने से ट्रेन काफी कम समय में तेज गति हासिल कर सकेगी। इशके लिए पुश-पुल तकनीक का उपयोग होगा। इससे टर्मिनेटिंग स्टेशन पर लोकोमोटिव रिवर्सल की जरूरत भी खत्म हो जाएगी और टर्नअराउंड समय कम हो जाएगा।
Linke Hofmann Busch (एलएचबी) ट्रेन में 2 सेकेंड लगेज, गार्ड और दिव्यांग-अनुकूल कोच, 8 सेकेंड क्लास अनारक्षित कोच और 12 सेकेंड क्लास 3-टीयर स्लीपर कोच होंगे। सभी कोच नॉन-एसी होंगे।
इस नई ट्रेन के लिए इंजनों का निर्माण चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में किया जा रहा है। ट्रेन के डिब्बे चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में बनाए जाएंगे। ICF भारतीय रेलवे की एकमात्र कोच फैक्ट्री है जो वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का निर्माण कर रही है।
टीओआई के अनुसार, रेलवे के एक अधिकारी ने को बताया कि नई ट्रेन का प्रोटोटाइप इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने अक्टूबर तक का लक्ष्य रखा है।
बता दें कि रेलवे ने 2017 में उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ अनारक्षित यात्रा के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। नई ट्रेन में वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रमुख विशेषताएं मिलने की उम्मीद है। नई ट्रेन अंत्योदय कोचों से भी एक कदम आगे निकलेगी, इसकी पूरी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications