अब चलेगी स्पेशल तत्काल ट्रेन, 10 दिन पहले से बुक करा सकेंगे आप टिकट
नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए एक बेबहतरीन योजना शुरु करने जा रही है। भारत सरकार ने लोगों को रेल में सफर के लिए तत्काल विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस सुविधा कुछ विशेष रूट पर शुरु की जाएगी जहां पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

इस सुविधा के जरिये यात्रियों को ट्रेन में टिकट के लिए मारामारी लिए नहीं जूझना पड़ेगा। तत्काल स्पेशल ट्रेन सर्विस का किराया आम ट्रेनों की अपेक्षा अधिक होगा। रेल मंत्रालय के आला अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा ऐसे रूट पर शुरु की जाएगी जो रूट काफी व्यस्त होते हैं।
जानिये कैसे बुक करें तत्काल टिकट सिर्फ 30 सेकेंड में
मौजूद वक्त में तत्काल टिकट के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस सुविधा के शुरु होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है। हालांकि इस सुविधा के लिए आम किराये की अपेक्षा आपको 175 रुपए से 400 रुपए अधिक का भुगतान करना होगा।
इस सुविधा के लिए टिकटों की कीमत द्वीतिय श्रेणी के बेसिक किराये से 10 फीसदी अधिक जबकि वातानुकूलित श्रेणी में बेसिक किराये से 30 फीसदी अधिक होगी। तत्काल स्पेशल ट्रेनों का टिकट ऑनलाइन के साथ ही रेलवे के काउंटर से भी हासिल किये जा सकेंगे।
तत्काल स्पेशल ट्रेन को यात्रा की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले बुक किया जा सकता है। यही नहीं आप तत्काल स्पेशल ट्रेन को अधिक से अधिक 60 दिन पहले भी बुक करा सकते हैं। इस सुविधा को शुरु करने के लिए सरकार पूरी तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह सुविधा बहुत ही जल्द शुरु होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications