भारतीय सीमा के पास फिर दिखे पाकिस्तान के 4 एफ-16 विमान, भारतीय विमानों ने वापस खदेड़ा
नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह 3 बजे के आसपास पंंजाब के खेमकरन सेक्टर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक सेना एक बड़ा यूएवी (मानवरहित हवाई वाहन) और चार पाकिस्तानी एफ-16 को भारतीय रडार ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान की एक ड्रोन भी सीमा पर मंडराता हुए दिखा। जिसके बाद भारत ने जवाब में सुखोई-30 और मिराज जेट विमान भेजे जिसके बाद पाकिस्तानी जेट वापस अपनी सीमा में चले गए।

सेना के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय रडार ने आज सुबह तीन बजे एक बड़ा यूएवी (मानवरहित हवाई वाहन) और 4 पाकिस्तानी एफ-16 विमान भारतीय सीमा के पास पंजाब के खेमकरन सेक्टर में उड़ते देखे। भारत ने जवाब में सुखोई-30 और मिराज जेट विमान भेजे जिसके बाद पाकिस्तानी जेट वापस अपनी सीमा में चले गए।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के विमान को भारतीय रडारों ने सीमा के पास डिटेक्ट किया है। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के आसपास उड़ते देखे गए हैं।
इससे पहले 13 मार्च को भी भारतीय वायुसेना के राडार ने पुंछ सेक्टर में दो पाकिस्तानी एयरफोर्स जेट्स को डिटेक्ट किया था, जो सरहद से 10 किमी करीब से गुजर रहे थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरहद पर रात में जेट्स की सुपरसोनिक बूम सुनाई दी थी।
बता दें कि, 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें दावा किया गया था कि, सेना ने तीन सौ के आसपास आंतकियों को मार गिराया है। जवाब में पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी।
जिसे भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के विमानों को खदेड़कर नाकाम कर दिया। इस दौरान भारत का एक मिग-21 विमान क्रैश हो गया था। जिसके पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। लेकिन इंटरनेशनल दवाब के चलते पाकिस्तान ने अभिनंदन को दो दिन बाद रिहा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications