तीन दिवसीय UK दौरे पर पीएम मोदी रवाना, क्वीन के साथ करेंगे लंच
नई दिल्ली। पीएम मोदी गुरूवार को तीन दिनों के लिए ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना हो गये हैं। पीएम मोदी ब्रिटेन में पीएम डेविड कैमरन के साथ मुलाकात करेंगे और उसके बाद वो ब्रिटिश पार्लियामेंट में भाषण भी देंगे और ऐसा करने वाले वो देश के पहले पीएम होंगे।
और इसके बाद मोदी इंडस्ट्री लीडर्स से मिलेंगे और ब्रिटेन के सबसे बड़े स्टेडियम वेम्बले स्टेडियम में में भारतीय समुदायों को संबोधित करेंगे। इस भाषण के बाद मोदी ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-2 के साथ लंच करेंगे और हो सकता है कि इसी लंच के समय मोदी कोहीनूर की भी बात करें।
Prime Minister Narendra Modi leaves for UK #ModiInUK pic.twitter.com/TkdTCYCYr6
— ANI (@ANI_news) November 12, 2015 वेम्बले स्टेडियम में करीब 65000 से ज्यादा लोगों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि इस प्रोग्राम को रंगा-रंग बनाने के लिए 600 से ज्यादा आर्टिस्ट भी परफॉर्मेंस देंगे। विदेशी मीडिया के अनुसार ब्रिटेन ने मोदी के ग्रैंड वेलकम की तैयारी कर ली है और ऐसा किसी राजनेता के लिए पहली बार यहां किया जा रहा है।
Prime Minister Narendra Modi leaves for UK #ModiInUK pic.twitter.com/jap3Z5nYc6
— ANI (@ANI_news) November 12, 2015 












Click it and Unblock the Notifications