INS विराट पर क्या राजीव गांधी ने बिताई थीं छुट्टियां, RTI में नेवी ने बताया सच
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आईएनएस विराट पर होने ना होने से जुड़े मुद्दे का जवाब अब एक आरटीआई में दिया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईएनएस विराट का प्रयोग एक 'पर्सनल टैक्सी' के तौर पर किया था। पीएम मोदी के इस आरोप के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर हल्ला हुआ था। इंडिया टुडे की ओर से आरटीआई दायर की गई थी और इंडियन नेवी की ओर से इसका जवाब दिया गया है।

जवाब में नेवी ने क्या कहा
इस आरटीआई में नेवी से पूछा गया था कि कितनी बार नौसेना की वॉरशिप का प्रयोग व्यक्तिगत छुट्टियों के दौरान हुआ और किसके लिए हुआ? नेवी की ओर से इसके जवाब में कहा गया है, 'अनाधिकृत या फिर प्राइवेट यात्रा नौसेना के किसी भी जहाज पर स्वीकृत नहीं है।' नेवी से आरटीआई में पूछा गया था कि सन् 1987 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का प्रयोग लक्षद्वीप पर अपनी छुट्टियों के लिए किया था? इस पर नेवी ने जवाब दिया, स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी 28 दिसंबर 1987 को त्रिवेंद्रम से रवाना हुए आईएनएस विराट पर आए थे और 29 दिसंबर 1987 को चले गए थे और वह देश के पीएम होने के नाते आए थे।'
सोनिया गांधी भी थीं सवार
नेवी से पूछा गया था कि राजीव गांधी के साथ और कौन-कौन था? इस पर नेवी ने जवाब दिया, 'सोनिया गांधी आईएनएस विराट पर अपने पति के साथ थीं। इससे ज्यादा जानकारी स्वर्गीय पीएम राजीव गांधी के बारे में नेवी के पास नहीं है।' वही इस बात का जवाब देने से नेवी ने इनकार कर दिया कि राजीव के साथ कोई विदेशी था या नहीं साथ ही आईएनएस विराट के रोजाना खर्चे के बारे में भी नेवी ने कोई जानकारी नहीं दी। पीएम मोदी ने नौ मई को रामलीला मैदान में हुई रैली में राजीव गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईएनएस विराट का प्रयोग एक प्राइवेट टैक्सी के तौर पर किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी जिस समय लक्षद्वीप में परिवार के संग छुट्टियां बिता रहे थे, उस समय उन्होंने वॉरशिप आईएनएस विराट को एक टैक्सी के तौर पर प्रयोग किया था।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications