Navy Day: नौसेना प्रमुख ने चीन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-लद्दाख में भी जवाब देने के लिए रेडी
नई दिल्ली। 4 दिसंबर को नौसेना अपना 49वां दिवस मनाने वाली है। इस मौके पर गुरुवार को इंडियन नेवी की तरफ से आयोजित सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया। नेवी चीफ करमबीर सिंह ने बताया कि लाइन ऑप एक्चुअल (एलएसी) पर चीन यथास्थिति को बदलने की कोशिशों में लगा था और नौसेना चीन को जवाब देने के लिए तैयार है। साथ ही वह कोविड-19 महामारी की स्थितियों का सामना भी कर रही थी। नेवी चीफ के मुताबिक नौसेना ने P-8 पोसायडन सर्विलांस एयरक्राफ्ट से लेकर हेरॉन ड्रोन तक को तैनात कर दिया था।

Recommended Video
आने वाला है तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर
नौसेना प्रमुख के मुताबिक चीन की मछली पकड़ने वाली नाव और रिसर्च करने वाले जहाज अक्सर क्षेत्रीय सीमाओं पर संचालन करते रहते हैं लेकिन किसी ने भी अभी तक भारत की तटीय सीमा का उल्लंघन नहीं किया है। साल 2008 के बाद से चीन की तीन वॉरशिप्स अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में मौजूद हैं। नौसेना का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर जो कि पूरी तरह से स्वदेशी है, आईएनएस विक्रांत, वह अगले साल से सी-ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। साथ ही तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर की भी जरूरत को जल्द पूरा किया जाएगा। एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि 24 जहाज और पनडुब्बियों को 6 साल के अंदर भारत में तैयार किया गया है। यह नेवी की वॉरशिप्स खरीद योजना का अहम हिस्सा है। जबकि 41 जहाजों को देश के शिपयार्ड्स में तैयार किया जाना है। 75I -क्लास पनडुब्बी प्रोग्राम भी अपनी सही गति से चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications