Navy Day 2024: नौसेना दिवस पर दिखेगी भारत की 'ताकत', थर्राएंगे दुश्मन देश, राष्ट्रपति मुर्मू बनेंगी साक्षी
Indian Navy Day 2024: नौसेना दिवस इस बार खास होने वाला है। कार्यक्रम के दौरान नेवी के बेडे में शामिल हाईटेक हथियारों को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा नई तकनीकी की अन्य रक्षा प्रणालियों को प्रयोग से बने रक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम ओडिशा के पुरी में आयोजित किया जाएगा। ऑपरेशनल प्रदर्शन के दौरान नौसेना की बहुमुखी दक्षता दिखेगी। राष्ट्पति द्रौपदी मुर्म इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रही हैं।
भारत ने पिछले एक दशक के भीतर अपनी तीनों सेनाओं जल, थल और वायु सेना के क्षमताओं का काफी विस्तार किया है। भारत के पास वर्तमान में मौजूद आधुनिक हथियारों का जखीरा दुश्मन देशों के लिए सबक है। भारतीय नौसेना आधुनिक तकनीकी के प्रयोग में सबसे आगे है। 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर पुरी में होने वाले कार्यक्रम में इसकी एक झलक देखने को मिलेगी।

दिखेगी नौसेना की पॉवर
नौसेना के बेड़े में INS अरिघात के शामिल होने के साथ भारतीय सेना की ताकत बढ़ गई है। ये एक स्ट्रेटेजिक स्ट्राइक न्यूक्लियर सबमरीन है, जिसे एस2 भी कहा जाता है. यह भारत की अरिहंत सीरीज की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों का प्रमुख जहाज है।
इससे देश की 'परमाणु तिकड़ी' को मजबूत हुआ है।परमाणु तिकड़ी का मतलब है जमीन, हवा और समुद्र से न्यूक्लियर अटैक करने की क्षमता। INS अरिघात आकार, लंबाई और वजन में INS अरिहंत के समान है। हालांकि, यह ये अधिक K-15 मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। नई परमाणु पनडुब्बी अधिक सक्षम, कुशल और चुपके से चलने वाली है। नौसेना कार्यक्रम इसके अलावा शक्तिशाली हथियारों का भी प्रदर्शन करेगी, जिसे देख दुश्मन देश की सेनाओं की रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
नौसेना के 53वें नौसेना दिवस पर नौसेना दिवस पर दिवंगत नौसैनिकों की वीरांगनाओं आमंत्रित किया जाएगा। वहीं नौसेना इस आयोजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा राज्य सरकार और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इस आयोजन में स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे सभी को समुद्र तट से सजीव प्रदर्शन देखने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा और अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए इसे भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications