अल कायदा के नापाक इरादे, नाकाम करेंगे भारतीय मुसलमान

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)अपने को हिन्दुस्तानी मुसलमानों का रहनुमा बताने वाले अल-कायदा के भारत को लेकर इरादों की दारुल उलूम ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

Indian muslims to thwart al-Qaeda.

मुसलमानों के बीच बेहद इज्जत की निगाह से देखे जाने वाले दारूल उलूम का कहना है कि भारतीय मुसलमानों को उनके हक भारतीय संविधान के मुताबिक मिल रहे हैं। वे किसी भी सूरत में अल कायदा के साथ नहीं दे सकते। हम अल कायदा के नापाक इरादों को नाकाम कर देंगे।

कुचल देंगे अल कायदा को

उधर, अखिल भारतीय इमाम संघ के सदर उमेर इलियासी ने कहा कि अल कायदा ने भारत की तरफ गलत निगाह से देखा तो हिन्दुस्तानी मुसलमान सबसे पहले उसे कुचल देंगे। हम किसी अल कायदा को नहीं जानते। अखिल भारतीय इमाम संघ देश की मस्जिदों के इमामों का सबसे बड़ा संगठन है।

इस बीच, मुंबई से फोन पर बात करते हुए अंजुमन इस्लाम से जुड़े हुए डा. जफर इकबाल ने भी कहा कि हम किसी अल कायदा को नहीं जानते। हम भारतीय हैं और भारत हमारा है। अंजुमान इस्लाम मुंबई और महाराष्ट्र में तालीम की रोशनी फैलाने का काम कर रहा है।

अल कायदा के वीडियों पर अपनी राय देते हुए दारूल उलूम के डायरेक्टर मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि भारतीय मुसलमान अहिंसा में यकीन करते हैं और उन्हें अपने मुल्क से प्यार है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देने वाला मजहब है न कि हिंसा को फैलाने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+