Corona Case Hike: रोजाना के केस में फिर उछाल, देशभर में 5880 नए मामले आए सामने
कोरोना वायरस को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटों में 5880 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस ने फिर से सरकार की चिंता बढ़ा दी है, जहां रोजाना के केस की संख्या बढ़ती जा रही। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 5880 में नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है।
इससे पहले रविवार को जारी रिपोर्ट में रोजाना का आंकड़ा 5357 था, ऐसे में देखा जाए तो 523 केस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर सभी राज्य टेस्ट और ट्रैकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 12 लोग ने कोरोना की वजह से जान गंवाई। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत हो गया है। मंत्रालय के मुताबिक अभी वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67 प्रतिशत है। इसको कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे।
सबसे बड़े सूबे में क्या हालात?
यूपी में भी कोरोना को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में 176 केस सामने आए हैं। जिस वजह से अब एक्टिव केस की संख्या 1282 हो गई है।
वहीं दूसरी ओर यूपी में भी कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही। साथ ही सरकार ने विदेश से आने वाले हर यात्री के लिए टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है। साथ ही लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही।
महाराष्ट्र में भी ज्यादा केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में 788 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 4587 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा 211 मामले मुंबई से सामने आए, जहां पर मरीजों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
राजधानी का क्या हाल?
दिल्ली में 700 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग पर लोड बढ़ गया है। अभी वहां एक्टिव केस की संख्या 2500 हो गई है। राजधानी का पॉजिटिविटी रेट 21.15 प्रतिशत के आसपास बताया जा रहा है।
देशभर के अस्पतालों में हुआ मॉक ड्रिल
Recommended Video
कोरोना के मामलों में आए उछाल के बीच सोमवार को देश भर में अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल करवाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मॉक ड्रिल का जायजा लेने के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया।
7 अप्रैल को हुई एक समीक्षा बैठक में, मंडाविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों का दौरा करने और मॉक ड्रिल कराने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications