Doctor Strike: सरकार ने किया डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध, मांगो के संबंध में होगा समिति का गठन
Doctor Strike: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। आज सुबह 6 बजे से देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों पर इस हड़ताल का असर पड़ेगा। IMA ने अस्पतालों से इस दौरान अपनी ओपीडी और नियमित सर्जरी बंद रखने का आग्रह किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया है। इसपर खबर लिखे जाने तक डॉक्टरों की तरफ से इस अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

डॉक्टरों की आज हो रही देशव्यापी हड़ताल के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पश्चिम बंगाल में हुई घटना के बाद मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में हुई घटना के कारण मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा चिंता का विषय है। यह केवल डॉक्टरों और नर्सों की मेडिकल बिरादरी का मुद्दा नहीं है। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है। यह सुरक्षा और सामाजिक मुद्दा है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। आम जनता भी आक्रोशित है।"आईएमए के महासचिव डॉ. अनिल कुमार जे नायक ने डॉक्टरों के बीच व्यापक आंदोलन को उजागर किया।
उन्होंने कहा, "हमारे जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों ने कल महा-रैली की। इसमें 4000-5000 डॉक्टर शामिल हुए। कोलकाता में जो कुछ हुआ, उससे सभी आक्रोशित हैं और वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर सीपीए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठकें सकारात्मक रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें UP News: उपचुनाव में पीडीए को जिताएगी जनता, अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्ती मामले पर भी की टिप्पणी












Click it and Unblock the Notifications