मलेशिया में रहने वाले 23 साल के भारतीय युवक की कोरोना वायरस से मौत

त्रिपुरा। भारत के त्रिपुरा राज्य के रहने वाले एक 23 साल के युवक की मलेशिया के अस्पताल में कोरोना वायरस से मौत हो गई है। मृतक के परिवार ने मामले की जानकारी दी। मृतक युवक की पहचान राज्य में स्थित पुराथल राजनगर गांव के रहने वाले मानिर हुसैन के तौर पर हुई है। हुसैन साल 2018 में मलेशिया गया था और यहां एक रेस्त्रां में काम करता था।

परिवार को मलेशिया से आया फोन

परिवार को मलेशिया से आया फोन

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हुसैन के दादा अब्दुल रहीम ने कहा कि उन्हें बुधवार सुबह मलेशियाई के अधिकारियों से अपने पोते की मौत के बारे में पता चला। रहीम ने बताया, 'मेरा 23 साल का पोता दो साल पहले मलेशिया गया था। हमें बुधवार सुबह मलेशिया के अधिकारी का फोन आया, उन्होंने हमें बताया कि हुसैन की मौत कोरोना वायरस से हो गई है।'

परिवार ने सरकार से किया अनुरोध

परिवार ने सरकार से किया अनुरोध

रहीम ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि हुसैन के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए व्यवस्था की जाए। बता दें चीन से शुरू हुआ ये वायरस दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। अकेले चीन में ही वायरस ने 170 लोगों की जान ले ली है। वहीं दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो रही है।

सी-फूड बाजार से फैला वायरस

सी-फूड बाजार से फैला वायरस

कोरोना वायरस चीन के शहर वुहान के एक सी-फूड बाजार से फैसला शुरू हुआ था। जो अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब हालात बेकाबू हो रहे हैं और यह अनियंत्रित हो चुका है। फ्रांस, जर्मनी, भारत और अमेरिका समेत दुनिया के 13 देश इसका शिकार हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+