Tokyo Olympics में बजा इजरायल का नेशनल एंथम लेकिन ट्रोल हो गए अनु मलिक, क्यों?
नई दिल्ली, 02 अगस्त। मशहूर बॉलीवुड सिंगर-संगीतकार अनु मलिक एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं। वजह इस बार उनका कोई बयान नहीं है बल्कि इस बार वो अपने एक गाने की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन पर धुन की चोरी का आरोप लगा है।
Recommended Video

लोग अनु मलिक को सुना रहे हैं खरी-खोटी
दरअसल हुआ ये कि रविवार को इजरायल के अर्तेम दोल्गोपीयात आर्टिस्टिक ने जिमनास्टिक में Tokyo Olympics में अपना पहला गोल्ड जीता था और नियम के मुताबिक जब भी कोई खिलाड़ी पदक लेने पोडियम पहुंचता है तो उसके देश का झंडा फहराया जाता है और उस देश का राष्ट्रगान गाया जाता है।
यहां सुनें: इजरायल का नेशनल एंथम

अनु मलिक पर लगा धुन चोरी का आरोप
अर्तेम दोल्गोपीयात के साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन जैसे ही वहां राष्ट्रगान 'हैतिक्वा' की धुन बजी, वैसे ही सोशल मीडिया पर अनु मलिक ट्रोल हो गए क्योंकि जैसे ही हैतिक्वा बजा, लोगों को फिल्म 'दिलजले' का गीत 'मेरा मुल्क' याद आ गया।
यहां सुनें: फिल्म 'दिलजले' का गीत 'मेरा मुल्क'

कुमार सानू और आदित्य नारायण ने गाया था ये गीत
जिसके संगीतकार अनु मलिक थे और बस इसी वजह से लोगों ने अनु मलिक को कोसना शुरू कर दिया। इस गाने को कुमार सानू और आदित्य नारायण ने गाया था, जबकि पर्दे पर ये गाना अभिनेता अजय देवगन पर फिल्माया गया था। लोग जमकर अनु मलिक को बुरा-भला कह रहे हैं और कह रहे हैं कि इन्होंने किसी देश का नेशनल एंथम चुराकर देशभक्ति गीत बना दिया, इनके खिलाफ तो सख्त एक्शन होना चाहिए।

15 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले
मालूम हो कि संगीतकार अनु मलिक इन दिनों इंडियन आइडल 12 में जज की भूमिका निभा रहे हैं। ये शो भी फिक्सिंग का आरोप झेल रहा है। शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। 15 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले हैं।
क्या है इंडियन आइडल 12 का बवाल?
दरअसल पिछले दिनों इंडियन आइडल 12 के 'किशोर कुमार स्पेशल एपीसोड' में मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मुख्य अतिथि बनकर आए थे। शो में जजों और प्रतियोगियों ने मिलकर करीब 100 गाने किशोर कुमार के गाए थे। शो के दौरान तो अमित कुमार सभी के साथ काफी झूमते दिखाई दिए थे लेकिन शो के बाद उन्होंने सबको ये बोलकर चौंका दिया था कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद से शो लोगों के निशाने पर आ गया और इसकी रियलिटी पर प्रश्न खड़े हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications