Indian Idol में क्‍या कंटेस्‍टेंट की झूठी तारीफ कराई जाती हैं? एक्‍स जज ने बताया सच

मुंबई, 9 जुलाई। टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल विवादों के चलते लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार कंटेस्‍टेंट की झूठी तारीफ करने का आरोप लग रहा हैं। वहीं अब ग्रैंड फिनाले के पहले शो के एक्‍स जज और मशहूर गायक जावेद अली ने इस शो को लेकर सच्‍चाई बयां की है।

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने लगाया था ये आरोप

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने लगाया था ये आरोप

पहले बता दें इंडियन आइडल तब सुर्खियों में अधिक जब किशोर कुमार स्‍पेशल शो आयोजित किया गया जिसके खास मेहमान लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार आए। शो के बाद उन्‍होंने ये कह कर सबसे अचंभित कर दिया था कि इंडियन आइडल के मेकर्स कंटेस्‍टेंट्स की तारीफ करने को कहते हैं। जिसके बाद ये रियालिटी सिंगिग शो को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है और ये आरोप लग रहा है कि प्रतिभागियों की मेकर्स झूठी तारीफ करने को कहते हैं। इस बात में कितनी सच्‍चाई हैं इस बात का खुलासा अब शो के पूर्व जज जावेद अली ने किया है।

जावेद अली ने बताई ये सच्‍चाई

जावेद अली ने बताई ये सच्‍चाई

शो को लेकर तरह-तरह के विवादों के बीच जावेद अली ने कहा मैं ये बात सुनकर काफी हैरान हुआ था क्‍योंकि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ था। मैं जो महसूस करता था वो ही राय देता था। मुझे तो कहा गया था झूठ मत बोलना क्‍योंकि लोगों को आपकी सच्‍चाई पता लग जाती है।

सुनिधि चौहान के दावे को लेकर जावेद अली ने बोली ये बात

सुनिधि चौहान के दावे को लेकर जावेद अली ने बोली ये बात

बता दें अमित कुमार ही नहीं इंडियन आइडल सीजन 6 की जज सिंगर सुनिधि चौहान ने भी एक साक्षात्‍कार में कहा था कि मेकर्स अपने टर्म्‍स पर चलने को कहते हैं। सुनिधि चौहान की इस के इस दावे पर रिएक्‍शन देते हुए जावेद ने कहा फिर तो थोड़ा सोचने वाली बात है। मुझे नहीं पता कि ये हुआ होगा या नहीं लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।

इंडियन आइडल सीजन 12 ग्रैंड फिनाले कब है

इंडियन आइडल सीजन 12 ग्रैंड फिनाले कब है

गौरतलब है कि इंडियन आइडल सीजन 12 का ये सीजन अब तक का सबसे लंबा चलने वाला सीजन बन चुका है। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्‍त को होना है। इंडियन आइडल को उसके 7 टॉप कंटेस्‍टेंट मिल चुके हैं जिनमें से तीन या चार ही ग्रैंड फिनाले तक पहुंचेगे जिनके बीच जो विनर होगा उसी के सिर पर इंडियन आइडल सीजन 12 का ताज होगा।

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3: सोनी पर देव-सोनाक्षी के इश्क की वापसी, नोट करें शो का टाइम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+