Indian Idol के मंच पर मनाया गया फ्रेंडशिप डे, दोस्ती में बदला पवनदीप-अरुणिता का 'प्यार'
मुंबई, 1 अगस्त। मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने नए टिस्ट को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी है जिनका दिल शो के नतीजों को लेकर नहीं बल्कि एक-दूसरे को देखकर धड़क रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की, जिनके प्यार के किस्से इन दिनों इंडियन आइडल की चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
Recommended Video

इंडियन आइडिल में मनाया गया फ्रेंडशिप डे
रविवार को देशभर के युवाओं ने फ्रेंडशिप डे मनाया, इस मौके पर दोस्तों ने एक-दूसरे के हाथ में बैंड भी पहनाए। अब इतना अच्छा दिन हो और पवनदीप राजन ये मौका छोड़ दें ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने भी मौके पर चौका मारते हुए इंडियन आइडल के मंच पर अरुणिता कांजीलाल के हाथ में अपनी दोस्ती की निशानी पहना दी। दोनों के बीच प्यार की अफवाहें तो पहले से ही थी लेकिन शो में फ्रेंडशिप डे के मौके पर जो देखने को मिला वह पहले नहीं हुआ।

पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी सुपरहिट
पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल के फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर ये साबित कर दिया कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंटरनेट पर दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पवनदीप बड़े प्यार से अरुणिता को बैंड पहनाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक साथ मंच पर फरफार्म भी किया और साथ डांस करते भी नजर आए। बता दें कि इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी सुपरहिट रही है।

अरुणिता ने सबको छोड़ा 'पीछे'
फिनाले में कौन जीतेगा, कौन हारेगा ये तो बाद में तय होगा, लेकिन शो की दमदार कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए एक बड़े मौके पर हाथ मारा है। हाल ही में बप्पी लहरी भी शो में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे, उन्होंने अरुणिता को अपने पास बुलाया। साथ ही एक लिफाफा दिया। इसके बाद उन्हें स्टेज पर जाकर सबके सामने उसे पढ़ने को कहा। जब अरुणिता ने वो लिफाफा खोला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उसके अंदर एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट था।
यह भी पढ़ें: India China border:तीन दिनों के लद्दाख दौरे पर हैं रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह की LAC यात्रा इस वजह से है अहम












Click it and Unblock the Notifications