कौन हैं अंजलि गायकवाड़, जिनके Indian Idol से बाहर होने पर मच रहा है हंगामा, अजय माकन भी समर्थन में उतरे
मुंबई, 07 जून। इंडियन आइडल 12 की प्रतिभागी अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर हो गई हैं। लोगों के कम वोट मिलने की वजह से अंजलि को शो से बाहर होना पड़ा। लेकिन जबसे अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर हुई हैं उनके फैंस शो में अंजलि को वापस लाने की मांग कर रहे हैं। नचिकेते लेले के बाद अभी तक इंडियन आइडल के शो में से सात लोग बाहर हो चुके हैं। पिछले हफ्ते सायली कांबले, अंजलि गायकवाड़ और सवाई भट्ट एलिमिनेशन की लिस्ट में थे, जिसमे से अंजलि को कम वोट की वजह से बाहर होना पड़ा। अब शो में सिर्फ 8 प्रतिभागी ही बचे हैं।
Recommended Video

अजय माकन ने भी किया समर्थन
अंजलि के शो से बाहर होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर हैशटैग #IndianIdol2021 पर ट्वीट कर रहे है। यहां तक कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने भी अंजलि गायकवाड़ के समर्थन में ट्वीट किया। अजय माकन ने ट्वीट करके लिखा, यह मुश्किल समय है, हर फोन कॉल से डर लगता है, सोशल मीडिया की हर पोस्ट से डर लगता है, आखिर किस तरह की खबर सामने आ जाए, किसी को नहीं पता है। कुछ घंटे पहले संगीत हमे पुराने यादगार समय में लेकर गया था, कोई भी बच्चा बाहर होने के लायक नहीं है, कम से कम अंजलि गायकवाड़ तो नहीं। उसे वापस लाना जाए।

शो पर वापस लाने की मांग
एक और फैन ने अंजलि को वापस शो पर लाने की मांग की है। तनेजा नाम के यूजर ने ट्वीट करके लिखा , सोनी टीवी यह कतई ठीक नहीं है शन्मुख प्रिया की जगह अंजलि को बाहर किया जाना भेदभाव है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सोनी टीवी कृप्या रोने की कहानियों को आगे बढ़ाना बंद करिए, एक ही प्रतिभा को आगे बढ़ाना बंद करिए, अंजलि गायकवाड़ का बाहर जाना दुखद है, वो बेहद प्रतिभाशाली हैं। देवेंद्र शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि अंजलि शर्मा जबरदस्त क्लासिकल सिंगर हैं, उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है, यह दुखद है कि शो में क्लासिक संगीत की बजाए तड़क-भड़क को प्राथमिकता दी जा रही है।
Got popularity on Lil Champ

लिटिल चैंप में भी बटोरी थी सुर्खियां
बता दें कि हाल ही में शो को जीनत अमान की फिल्मों को समर्पित किया गया था। इस एपिसोड में तमाम इंडियन आइडल के प्रतिभागियों ने जीनत अमान की फिल्मों के लोकप्रिय गाने गाए थे। इस दौरान हिमेश रेशमिया, अनु मलिक ने शो को जज किया और आदित्य नारायण ने अपने अलग अंदाज में शो की होस्टिंग की। यही नहीं शो के दौरान मुख्य अतिथि जीनत अमान ने प्रतिभागियों की काफी तारीफ की। गौर करने वाली बात है कि अंजलि गायकवाड़ को 2017 में सारेगामा लिल चैंप शो में काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो के बाद इंडियन आइडल के शो में भी अंजलि गायकवाड़ ने अपनी बेहतरीन आवाज से ना सिर्फ जजों को बल्कि लाखो-करोड़ो फैंस को मंत्रमुग्ध किया।

जीनत अमान ने जमकर की तारीफ
बता दें कि शो पर बतौर गेस्ट जीनत अमान पहुंची थी। शो के दौरान जीनत अमान ने प्रतिभागियों के साथ खूब मस्ती की और पुराने दिनों को याद किया। शो में जब एक प्रतिभागी ने जीनत की फिल्म का गाना दो लफ्जों की है दिल की कहानी को गाया तो इस दौरान गाने के दौरान पूरे सीन को फिर से रीक्रिएट किया गया। फिल्म द ग्रेट गैंबलर का यह गाना अमिताभ बच्चन और जीनत पर फिल्माया गया है। दोनों एक नाव पर बैठकर इस गाने को गाते हैं। दानिश ने इस गाने को बखूबी निभाया। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी वायरल हो रहा है।

अमित कुमार भी पहुंचे थे शो पर
शो में पहुंचकर जीनत ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा, जिस तरह से सबने गाने गाए वह जबरदस्त था। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले शो पर दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार आए थे। इस दौरान भी प्रतिभागियों ने किशोर कुमार के गाने गाए थे। हालांकि शो के बाद अमित कुमार ने कहा था कि उन्हें शो पर गायकी कुछ खास पसंद नहीं आई, जिसकी बाद वह निशाने पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications