कोरोना के बीच भारत का रिकॉर्डतोड़ निर्यात, 418 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट में इन 5 सेक्टर्स का अहम रोल
नई दिल्ली, 3 अप्रैल। केंद्र सरकार ने कहा है की कोरोना महामारी के बावजूद भारत ने इस वर्ष रिकॉर्डतोड़ निर्यात (India Record Exports) किया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने रविवार को वित्तीय आंकड़े जारी करते हुए यह कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम तमाम कठिनाइयों के बावजूद निर्यात के मामले में अपने लक्ष्य से 5 प्रतिशत आगे हैं। उन्होंने दावा किया है कि अकेले मार्च महीने में 40 अरब डालर का निर्यात हुआ जो अब तक निर्यात का सर्वोच्च स्तर है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत का व्यापारिक निर्यात लक्ष्य से लगभग 5 प्रतिशत अधिक बढ़कर 418 अरब डॉलर हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी बताया कि निर्यात मार्च 2022 में 40 बिलियन डालर के मासिक उच्च स्तर को छू गया। हम बिना किसी सब्सिडी और अनुदान के इस तरह के अद्भुत परिणाम प्राप्त करने में सक्षम हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा 'हम वैश्विक स्तर पर संबंधों को सुधारते हुए निर्यात के क्षेत्र में और अधिक संभानाओं पर लिए काम करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि हम सफल होंगे।'
Recommended Video
वित्त वर्ष 2020-2021 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 292 बिलियन डॉलर
इस साल 23 मार्च को भारत का व्यापारिक निर्यात 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर गया था। पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग, रत्न और आभूषण, रसायन और फार्मास्यूटिकल्स प्रमुख निर्यात क्षेत्र हैं, जिन्होंने निर्यात क्षेत्र में सबसे आगे रहे। अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड पांच ऐसे प्रमुख देश हैं जहां सबसे अधिक निर्यात किया गया। निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की बात दोहराई। उन्होंने कहा था निर्यात भारत के लिए मील का पत्थर है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने रविवार को वित्त वर्ष 2021-22 के व्यापार आंकड़े जारी किया। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में देश ने 40 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जो एक महीने में निर्यात का रिकार्ड स्तर है। इसके पहले मार्च 2021 में निर्यात का आंकड़ा 34 अरब डॉलर रहा था। भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर का निर्यात किया। वर्ष 2021-22 में निर्यात 418 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है। भारत ने निर्यात के क्षेतर में 23 मार्च को 400 अरब डॉलर के निर्यात आंकड़े को पार कर लिया था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल निर्यात 418 मिलियन डालर रहा।












Click it and Unblock the Notifications