दुल्‍हन जैसे मांग में सिंदूर लगाए दिखी क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन, लोगों ने पूछा- फिर शादी कर ली?

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के स्‍टार गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्‍नी सीन जहां के बीच काफी समस से विवाद चल रहा है। शमी की पत्‍नी ने उनपर मारपीट, यौन उत्‍पीड़न, मैच फिक्सिंग और देश से गद्दारी करने जैसे कई संगीन आरोप लगाए। इतना ही नहीं हसीन जहां ने उनके परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए। हालांकि कोई आरोप अब तक साबित नहीं हो पाए। लेकिन अब हसीन जहां ने कुछ ऐसा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जी हां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक नीली रंग की साड़ी पहने हुई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस फोटो में हसीन जहां बिल्‍कुल नई नवेली दुल्‍हन की तरह मांग में सिंदूर भरा हुआ है।

फोटो पर लिखा है ये कैप्‍शन

फोटो पर लिखा है ये कैप्‍शन

हसीन जहां ने इस फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा है- सब्र की उंगली पकड़ कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए। इस फोटो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि ये सिंदूर किसके नाम का है? कुछ लोगों ने इस्लाम में सिंदूर लगाने के चलन को लेकर भी कमेंट किया। कुछ ने लिखा कि अब सिंदूर का नाटक क्यों? वहीं शमी के साथ खराब रिश्तों के कारण अलग रह रही हसीन जहां के इस कदम को कई ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।

मोहम्‍मद शमी और हसीन जहां का नहीं हुआ है तलाक

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं। हालांकि इन दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि हसीन जहां से अलग होने के बाद मोहम्मद शमी का करियर चरम पर है। उन्होंने कई टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किए हैं। इसके अलावा उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की है। इसे लेकर शमी ने ट्विटर पर भाई की सफलता पर बधाई दी है।

मीडिया में खूब उछली थी दोनों की पर्सनल लाइफ

मीडिया में खूब उछली थी दोनों की पर्सनल लाइफ

7 अप्रैल 2014 को मोहम्‍मद शमी और हसीन जहां की शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही हसीन जहां ने शमी पर दूसरी औरतों से शारीरिक संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्‍होंने शमी पर रेप और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद हसीन जहां को लेकर कई तरह की खबरें आने लगी थीं। बताया जा रहा था कि साल 2002 में हसीन को एक दुकानदार से प्यार हो गया था, जिसका नाम शेख सैफूद्दीन था। उस वक्त हसीन 10वीं क्लॉस में पढ़ती थीं। हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर उसी साल सैफूद्दीन से शादी कर ली, मगर ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी। हसीन और सैफूद्दीन का साल 2010 में तलाक हो गया। हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चें भी हैं, जो अपने पिता के पास रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+