श्रीलंका में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी- कई मुद्दों पर हमारी सोच एक

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कोलंबो के इंडिया हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की स्थिति बहुत मजबूत होती जा रही है। इसका बहुत बड़ा क्रेडिट भारत से बाहर रह रहे प्रवासी भारतीयों को ही जाता है।

कई मुद्दों पर हमारी सोच एक-पीएम मोदी

कोलंबो के इंडिया हाउस में आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग और भारत सरकार कई मुद्दों पर एक राय रखते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने हालिया लोकसभा चुनाव में भारी मतदान और जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का भी जिक्र किया और कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र भारत के स्वभाव में बस गया है।

'दुनिया में भारत की मजबूती में भी प्रवासी भारतीय'

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 'आज दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत होती जा रहा है और इसका बहुत बड़ा क्रेडिट प्रवासी भारतीयों को जाता है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे प्रवासी भारतीयों की सफलता और उपलब्धियों के बारे में बताया जाता है।' जब पीएम भाषण दे रहे थे तभी उपस्थित लोगों में से किसी ने '2030 मोदीजी' का नारा लगाया, जिसपर खुद मोदी भी हंस पड़े।

लोगों से खुलकर मिले पीएम मोदी

लोगों से खुलकर मिले पीएम मोदी

इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ने बाहर इंतजार खड़े लोगों से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे के बाद रविवार को ही श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच के संबंधों को और मजूबत करना है। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेता और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ भी बैठक की, जिसमें दोनों देशों के बीच आतंकवाद, सुरक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा हुई। उन्होंने कोलंबो में तमिल नेशनल अलायंस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+