भारत-चीन सीमा तनाव: हॉटलाइन पर दोनों देशों के ब्रिगेडियरों में हुई तनातनी

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी तनाव चरम पर पहुंच गया है। चीनी सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी ने LAC पर मुस्‍तैदी बढ़ा दी है। सोमवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की खबर आई थी लेकिन अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मंगलवार को भारत और चीन के सैनिक फिर आमने-सामने आए गए। पैंगोंग के पास रेजांग ला में करीब 40-50 सैनिक दोनों ओर से आमने-सामने आए गए थे। इस बीच दोनों देशों में सैन्य स्तर पर वार्ता भी चल रही है। लेकिन आज हॉटलाइन पर चर्चा के दौरान दोनों देशों के ब्रिगेडियर के बीच कहासुनी हो गई।

भारत-चीन सीमा तनाव: हॉटलाइन पर दोनों देशों के ब्रिगेडियरों में हुई तनातनी

पूर्वी लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आमने-सामने मिलने की जगह हॉटलाइन पर भारतीय सेना और चीनी सेना के ब्रिगेडियर ने चर्चा की। इस दौरान दोनों तरफ से कहा सुनी का मामला सामने आया है। फिलहाल, आमने-सामने बैठकर बातचीत की जगह हॉटलाइन पर दोनों देशों के बीच चर्चा इस बात का संकेत दे रहे हैं कि दोनों देशों के संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। अब यही कारण है कि एक टेबल पर बातचीत नहीं हो पा रही है।

Recommended Video

      India-China LAC Face-off:चीन के हर नापाक मंसूबों को ऐसे नाकाम कर रही है Indian Army | वनइंडिया हिंदी

      लद्दाख में मुखपरी पीक पर चीनी सैनिकों के पहुंचने के प्रयास को लेकर दोनों देशों के ब्रिग्रेडियर के बीच गरमा गरम बहस हो गई। बता दें कि इस चोटी पर फिलहाल भारतीय सैनिकों का कब्जा है। चीन के ब्रिगेडियर का कहना था कि चीनी सैनिकों का हथियार लेकर चलना मार्शल कल्चर का मामला है। लेकिन भारतीय सेना ने सोमवार की रात को फायरिंग करके बॉर्डर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

      विवाद के बीच भारत और चीन के बीच चुशुल में ब्रिगेड कमांडर वार्ता

      चुशुल में भारत और चीन की सेनाओं के ब्रिगेडियर फिर से एक मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में सारा ध्‍यान सोमवार को हुई घटना पर है। सेना सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि रेजांग ला में टकराव की स्थिति है लेकिन इसके बाद भी भारत और चीन की सेनाएं वार्ता कर रही हैं। चीन ने एक बार फिर सोमवार को पैंगोंग त्‍सो के दक्षिणी स्थिति में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) की स्थिति में बदलाव की कोशिशें की।

      चीन की तरफ से दावा किया गया कि भारत की तरफ से वॉर्निंग शॉट्स फायर किए गए हैं। भारत के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह माना है कि स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। रेचिन ला पर सोमवार को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर टकराव शुरू हुआ था। जो जानकारी सूत्रों की तरफ से आ रही है उसके मुताबिक मुखपारी पोस्‍ट पर पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय जवानों से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर मौजूद हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+