जम्‍मू के अखनूर में भारतीय सेना के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद

Indian army-attack
जम्‍मू। एक वरिष्‍ठ सेना अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि जम्‍मू जिले के अखनूर सेक्‍टर में सेना का एक जवान आतंकवादियों की ओर से सेना के गश्‍ती दल पर हुए हमले में शहीद हो गया है। आतंकियों ने घात लगाकर आईडी ब्‍लास्‍ट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया।

जहां एक जवान शहीद हो गया तो वहीं दो जवानों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हमला रविवार को उस समय हुआ जब सेना का गश्‍ती दल अखनूर सेक्‍टर में स्थित जोगवान इलाके से गुजर रहा था।

शहीद जवान की पहचान सिपाही भीकाले के तौर पर हुई है। जिन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं उनके नाम कांस्‍टेबल विनोद कुमार और लांसनायक अमोल कुमार हैं। इन दोनों को नॉर्दर्न कमांड के मिलिट्री हॉस्टिपटल में भर्ती करा दिया गया है।

आतंकियों ने उस रास्‍ते पर आईडी को प्‍लांट किया था जहां से सेना के काफिले को गुजरना था। सेना के अधिकारी के मुताबिक इस हमले को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था। सेना की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हमले के बाद पाकिस्‍तानी सेना की ओर से नाथू टिब्‍बा इलाके में स्थित बॉर्डर के पास फायरिंग भी की गई है जिसकी वजह से गांववालों में दहशत बरकरार है। पाक सेना की ओर से जारी फायरिंग रविवार देर रात तक जारी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+