बॉर्डर पर तनाव के बीच सेना ने बचाई भटके हुए तीन चीनियों की जान, ऑक्सीजन, खाना भी दिया
नई दिल्ली। एक तरफ जहां लद्दाख में चीन की पीपुल लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) भारत और भारतीय सेना के खिलाफ आक्रामकता जारी रखे हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडियन आर्मी एक ऐसी मिसाल पेश कर रही है, जिसे देखकर चीन भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा। नॉर्थ सिक्किम जिस पर बीजिंग अक्सर अपना अधिकार जताता है, वहां पर सेना ने तीन चीनी नागरिकों की जिंदगी बचाई है।
Recommended Video

चीनी नागरिकों ने सेना को कहा Thank you
इंडियन आर्मी ने नॉर्थ सिक्किम में चीन के तीन नागरिकों की जान तीन सितंबर को 17,500 फीट की ऊंचाई पर बचाई है। ये नागरिक यहां पर फंस गए थे। उन्हें सेना की तरफ से ऑक्सीजन मुहैया कराया गया। साथ ही बाकी जरूरी चिकित्सीय सहायता भी मुहैया कराई गई। सेना ने ऑक्सीजन के अलावा इन चीनी नागरिकों को खाने-पीने का सामान दिया और गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराए। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें सही रास्ता भी बताया ताकि वो अपने गंतव्य तक लौट सकें। जिन नागरिकों की जान बचाई गई है उसमें से दो पुरुष और महिला थी। सेना की तरफ से इस पर जानकारी दी गई है। सेना ने बताया है, 'भारतीय सैनिक तुरंत ही इन तक पहुंचे और उन्हें चिकित्सीय मदद मुहैया कराई। उन्हें खाने का सामान और गर्म कपड़े दिए गए ताकि वह अत्यधिक ऊंचाई पर मुश्किल परिस्थितियों में सुरक्षित रह सकें।' चीनी नागरिकों ने भी भारत और भारतीय सेना को उनकी जान बचाने पर थैंक्यू कहा है। इस खबर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग चीन को नसीहत दे रहे हैं कि वह भारत की सेना से कुछ सीखे।












Click it and Unblock the Notifications