Indian Army Recruitment Rally: कोरोना वायरस के कारण भारतीय सेना ने सभी भर्ती रैली स्थगित कीं

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के कारण सभी भर्ती रैलियों को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही अपने कर्मियों को केवल आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने को कहा है। इस बात की जानकारी सेना से जुड़े एक सूत्र ने दी है। सूत्र ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान देने के लिए सभी को निर्देश जारी किए गए हैं और सभी रैंकों को संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

Indian Army Recruitment Rally 2020, Indian Army Recruitment Rally, Army Recruitment Rallies, coronavirus, job, jobs, indian army, job in indian army, sarkari naukari, भारतीय सेना भर्ती रैली 2020, भारतीय सेना भर्ती रैली, सरकारी नौकरी, नौकरी, भारतीय सेना, सेना में भर्ती

सूत्र ने कहा, 'सभी भर्ती रैलियों को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।' इसके अलावा कर्मियों की यात्रा को आवश्यक ड्यूटी तक सीमित किया गया है। उन्हें ये भी कहा गया है कि हो सकते तो यात्रा के बजाय वीडियो-कॉन्फ्रेंस सुविधाओं का चयन करें। कमांड मुख्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं का समर्थन करने के लिए पर्याप्त पृथक इकाई बनाए जाएं।

इसके अनुसार, क्वारंटाइन की सुविधा के लिए मानेसर में 300 बिस्तर, जोधपुर में 1000, जैसलमेर में 1000, झांसी में 1000, बिन्नागुड़ी में 300 और गया में 300 पृथक बिस्तर की व्यवस्था की गई है। बता दें भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 110 मामलों की पुष्टि हो गई है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें आवश्यक कदम उठा रही हैं।

विभिन्न राज्यों में पूरे महीने के लिए स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सहित एयरपोर्ट आदि पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इस वायरस से दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 5000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 37 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+