जम्‍मू कश्‍मीर: राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में JCO शहीद, तीन आतंकी भी ढेर

राजौरी। जम्‍मू और कश्‍मीर में मंगलवार को हुए एक एनकाउंटर में सेना का एक जूनियन कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गया है। वहीं सेना ने तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। जम्‍मू के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने की कोशिशों में लगे तीन आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया है। वहीं, पुंछ में पाकिस्‍तान की तरफ से हुई गोलीबारी में दो नागरिकों के घायल होने की भी खबरें हैं। राजौरी में हुई घटना के बारे में एक सीनियन आर्मी ऑफिसर की ओर से न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को ज्‍यादा जानकारी दी गई है।

rajouri

पेट्रोलिंग टीम को नजर आईं गतिविधियां

ऑफिसर ने बताया कि पेट्रोल टीम ने एलओसी से सटे फॉरवर्ड एरिया में कुछ संदिग्‍ध गतिविधियों को नोटिस किया था। नौशेरा सेक्‍टर के कलाल बेल्‍ट में इन गतिविधियों के बाद टीम ने आतंकियों को जवाब दिया। इसी समय एक जेसीओ बुरी तरह से जख्‍मी हो गए है और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। यहां पर उन्‍होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना की तरफ से बताया गया है कि पाकिस्‍तानी सेना की तरफ से फायरिंग भी की गई थी। कई घंटे तक पाकिस्‍तानी सेना की तरफ से फायरिंग जारी थी। इससे पहले पुंछ में पाकिस्‍तान की तरफ से हुई फायरिंग में दो नागरिक जिसमें एक महिला भी शामिल है, घायल हो गए थे।

पाकिस्‍तान की तरफ से हो रही फायरिंग

पाक की तरफ से मोर्टार से फायरिंग की जा रही थी। दोपहर करीब 1:20 मिनट पर फायरिंग शुरू हुई और सेना की तरफ से इसका पूरा जवाब दिया गया। पिछले कुछ समय से पाक की तरफ से फायरिंग जारी है। पिछले दिनों सेना की तरफ से पीओके में कार्रवाई की गई थी। सेना ने नीलम वैली में स्थित पाकिस्‍तानी सेना की कई पोस्‍ट्स और आतंकियों के कई लॉन्‍च पैड्स को नष्‍ट किया था। मंगलवार को ही पुलवामा में एक और घटन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+