VIDEO: आर्मी के जवानों ने 'काला चश्मा' पर किया जबरदस्त डांस, माइनस टेंप्रेचर में अपने मूव्स ले लगाई आग!
Indian Army Jawans dance, सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के जबरदस्त वीडियो वायरल होते रहते हैं। वैसे इन दिनों 'काला चश्मा' गाना सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में घूम मचा रहा है। कई विदेशी हस्तियां, क्रिकेटर और आम लोग इस गाने पर अपने शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस कड़ी में एक नया वीडियो शामिल हो गया है। भारतीय सेना के जवानों ने हाल ही में माइनस टेंप्रचर में काला चश्मा गाने पर शानदार डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बर्फ पर किया शानदार डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भारतीय जवानों के इस 52 सेकंड का डांस वीडियो में सेना के आठ जवान, बर्फीले ऊंचे पहाड़ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये सभी बर्फ में के बीच काला चश्मा गाने पर डांस कर रहे हैं। एक जवान बर्फ पर घुटनों के बल लेट कर डांस करता दिख रहा है। जिस जगह जवान डांस करते हैं। वह इलाका पूरी तरह से बर्फ से घिरा हुआ है।

वायरल हुआ वीडियो
वायरल डांस की लोकशन पर पेड और बर्फ नजर आ रही है। सेना के जवान बाखूबी इस ट्रेंडिंग डांस का एक-एक हुक स्टेप करते नजर आते हैं। गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि, वीडियो किस जगह का है? हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस कश्मीर की सीमा रेखा का बता रहे हैं।

लोगों का जीता दिल
मुश्किल हालात में सैनिकों की मस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है। जवानों ने अपने डांस से बर्फ में भी आग लगा दी है। देखने वाला हर कोई उनकी जिंदादिली का फैन हो गया है। ट्विटर यूजर लगातार वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर्स ने इन जवानों को रियल हीरो बताया है। एक यूजर्स ने कहा कि, लव इंडियन आर्मी, आप पर गर्व है। इस तरह के मूड में उन्हें देखने के लिए कुछ भी बेहतर नहीं है।
इस फिल्म का है ये फेमस गाना
काला चश्मा सॉन्ग फिल्म 'बार बार देखो' में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फ़िल्माया गया था। 'काला चश्मा' गाने को अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। ये फिल्म भले ही नहीं चली हो, लेकिन गाना पूरी दुनिया में हंगामा मचा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब सेना के जवानों के मजेदार वीडियो सामने आए है। पहले भी कई बार जवानों के वीडियो वायरल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications