Indian Army के इन चार जांबाजों ने 5374 किलोमीटर साइकिल चलाई, INA की तलाश में 6 देशों की अनोखी यात्रा, जानिए
Indian Army के चार जांबाजाों नेपूर्वी एशिया में आईएनए की जड़ों की तलाश में साइकिल यात्रा पर निकली। यह अपनी तरह का पहला साइकिल अभियान रहा, जिसमें 5300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की गई।

Indian Army अपने साहसिक कारनामों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। ताजा घटनाक्रम में भारतीय सेना की इस साइक्लिंग टीम ने छह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से होकर 5,374 किलोमीटर की दूरी तय करके एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। Indian Army की साइकिल अभियान दल से रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुलाकात की।

टीम निमास और चार सपूतों का कमाल
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, रक्षा राज्यमंत्री ने अत्यधिक सहनशक्ति और लचीलापन प्रदर्शित करने और साइकिलिंग अभियान को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए टीम निमास (NIMAS) की सराहना की।

38 दिनों तक 6 देशों की यात्रा
सेना की साइक्लिंग के बारे में न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अभियान में अरुणाचल प्रदेश स्थित दिरांग के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (NIMAS) की एक टीम ने शिरकत की। ये संस्था रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। निमास के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के नेतृत्व में टीम ने 38 दिनों तक 6 देशों की यात्रा की।

वियतनाम से शुरुआत सिंगापुर में यात्रा विराम
NIMAS के साथ तैनात चार सैन्यकर्मियों की अभियान टीम ने छह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों - वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में 3473 किलोमीटर साइकिल चलाई। अभियान की शुरुआत विगत 16 जनवरी को वियतनाम के हनोई से शुरू हुआ और 6 मार्च को सिंगापुर में भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) स्मारक पर समाप्त हुआ।

आईएनए के दिग्गजों के साथ मुलाकात
इस साइक्लिंग टीम ने छह देशों में 10 से अधिक स्मारकों का दौरा किया। यात्रा के दौरान इंडियन नेशनल आर्मी (INA) के बलिदान और बहादुरी की कहानियों को याद किया गया। आईएनए के दिग्गजों के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी ट्वीट की गईं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार साइक्लिंग टीम ने वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में 3400 किलोमीटर से अधिक दूरी तक साइकिल चलाई। यात्रा के समापन पर VIDEO भी जारी किया गया।
नीच देखिए VIDEO
8 साल के बच्चे, आईएनए शाखा 'बालक सेना'
आईएनए सैनिकों के साथ उनकी बैठकों के बारे में बात करते हुए साइक्लिंग दल में टीम लीडर ने कहा, आईएनए के दिग्गजों से मिलने के दौरान हमने उत्साहित और विनम्र महसूस किया। तत्कालीन आईएनए शाखा 'बालक सेना' के बारे में सीखा। INA में 8 साल की उम्र में बाल योद्धाओं को शामिल किया गया था।

एक दिन में कितनी साइकिल चलाई
अरुणाचल प्रदेश में NIMAS के निदेशक कर्नल जामवाल दिरांग हैं। इन्होंने तीन एवरेस्ट शिखर के साथ सभी 7 शिखरों के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ने वाले एकमात्र भारतीय हैं। अत्यधिक चुनौतीपूर्ण मौसम में भी इस टीम ने साइक्लिंग छोड़ी नहीं। टीम के सदस्यों ने औसतन 9-10 घंटे प्रतिदिन साइकिल चलाई।

वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े
Indian Army Expetition Team ने वियतनाम माउंट फांसिपन (3,143 मीटर) की सबसे ऊंची चोटी को भी फतह किया। कर्नल रणवीर जामवाल ने कहा, "हमने 40 दिनों से भी कम समय में लगभग 200 किलोमीटर साइकिल चलाकर उबड़-खाबड़ इलाकों, बजरी वाली सड़कों, बेहद गर्म मौसम में घने जंगलों के माध्यम से कई बार बिना किसी सुविधा के छह देशों को कवर किया।"
नीचे देखिए तस्वीरें--
सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त ने सम्मानित किया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत वापसी के पहले विगत 3 मार्च को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी कुमारन ने अभियान के सफल समापन के लिए टीम को सम्मानित किया था। यह भारत की जी-20 अध्यक्षता को चिह्नित करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा था। भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम 'आजादी का अमृत महोत्सव' के मुताबिक तय किया गया था।
पूर्व सैनिकों से आईएनए के शौर्य, बलिदान के बारे में बात
पूर्व सैनिकों से आईएनए के शौर्य, बलिदान के बारे में बात की
भारत की सेना से जुड़ी साइक्लिंग टीम ने 10 से अधिक स्मारकों का दौरा किया। भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) के दिग्गजों के साथ बातचीत के दौरान युवाओं को रोमांच हुआ। बलिदान और बहादुरी की कहानियों से सीख भी मिली। टीम ने वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के कई इलाकों में INA का इतिहास समझने के मकसद से साइकिल चलाई।












Click it and Unblock the Notifications