भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, मार गिराए पाक के 7 सैनिक
सोमवार को पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए।
नई दिल्ली। सोमवार को पाक सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन और दो भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता का भारतीय सेना ने पाक को घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना ने एलओसी के उस पार मौजूद पाक सेना की उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है जिनसे बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों की घुसपैठ के लिए उनको कवर फायर दिया गया था। इस कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

सोमवार को पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए। पाक सौनिकों ने इन दोनों के शवों के साथ भी घिनौना काम करते हुए शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। जिसके बाद भारत की सेना के हमले को इसका जवाबी कदम माना जा रहा है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications