भारत को हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता: जनरल मनोज मुकंद नरवणे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रक्षा के क्षेत्र में तत्कालिक कदम उठाने की आवश्यकता बताई है। उन्होने कहा है कि भविष्य में होने वाले युद्धों में हमें भारत में निर्मित हथियारों के साथ लड़ने के लिए तैयार रहने क

नई दिल्ली, 08 मार्च। रूस और यूक्रेन के बढ़ते युद्ध के बीच दुनिया भर के देश अपनी अपनी सुरक्षा और विदेश नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रक्षा के क्षेत्र में तत्कालिक कदम उठाने की आवश्यकता बताई है। उन्होने कहा है कि भविष्य में होने वाले युद्धों में हमें भारत में निर्मित हथियारों के साथ लड़ने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता होगी। इसके लिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा।

Manoj Mukund Naravane

यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ता युद्ध का एक कारण नाटो भी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की लगातार नाटो संगठन से रूस के हमले से बचाव के लिए सहायता मांग रहे हैं। लेकिन कोई भी देश यूक्रेन का साथ देने के लिए सामने नहीं आ रहा। ऐसे में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का ट्वीट बेहद अहम है कि हमें अब रक्षा के मामले में अत्याधुनिक होने की आवश्यकता है। उनके ट्वीट से समझा सकता है कि सेना को अब भारत की रक्षा तकनीकि को अपग्रेड करते हुए आधुनिक हथियार तैयार करने की तकनीकि पर कार्य करने की आवश्यकता है।

शायद इसी बात को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को एक अभियान के तौर पर लागू किया है, जिसके तहत भारतीय तकनीकि को लगभग पूरी तरह अपग्रेड किया जा चुका है। भारत की जल, थल और वायु तीनों सेनाओं को अत्याधुनिक तकनीकि उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकि को लेकर कई शोध किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+