सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने चीन बॉर्डर पर दिया बड़ा बयान, कहा-LAC की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं
लेह। इंडियन आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में चीन बॉर्डर पर जारी टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जनरल नरवणे ने कहा है कि भारत इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वार्ता के जरिए चीन के साथ हर उस मतभेद को सुलझा लिया जाएगा, जो इस समय जारी है। जनरल नरवणे ने लद्दाख में फॉरवर्ड पोस्ट्स का दौरा किया है। वह गुरुवार को लद्दाख पहुंचे हैं और शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें कही हैं।
Recommended Video

सेना देश के हितों की रक्षा में समर्थ
जनरल नरवणे ने वर्तमान स्थिति को लेकर अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि सेना इस बात को सुनिश्चित करती है कि सीमा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) की यथास्थिति को बदला नहीं जाएगा। सेना हमेशा देश के हितों की रक्षा करने में समर्थ है। जनरल नरवणे ने माना जा है कि पिछले 2-3 माह से बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बरकरार है। लेकिन भारत की तरफ से लगातार राजनयिक और सैन्य स्तर पर चीन के साथ वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जारी है और आगे भी चीन के साथ बात होती रहेगी। साथ ही उम्मीद जताई है कि वर्तमान संकट का हल निकट भविष्ट में जरूरी आएगा।












Click it and Unblock the Notifications