Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्‍थरबाजी की वजह से जवान की शहादत के बाद फूटा आर्मी चीफ जनरल रावत का गुस्‍सा

Recommended Video

    Bipin Rawat की Stone Pelters के खिलाफ कार्रवाई, जवान की मौत पर अब दर्ज होगी FIR | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्‍ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उन सभी लोगों को जमकर फटकार लगाई है जो पत्‍थरबाजों के खिलाफ एक्‍शन लेने पर सेना की आलोचना करते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को पत्‍थरबाजी की वजह से सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जनरल रावत की टिप्‍पणी इसी घटना के बाद आई है। इस जवान का नाम सिपाही राजेंद्र सिंह था और यह क्विक रिएक्‍शन टीम के साथ थे। पत्‍थरबाजी की वजह से सिंह को सिर पर चोट लगी थी। शुक्रवार को उन्‍हें श्रीनगर स्थित बेस अस्‍पताल इलाज लाया गया था। यहां पर कई घंटे तक चले इलाज के बाद शाम को उनका निधन हो गया था।

    bipin-rawat-stone-pelters

    बीआरओ के काफिले को दे रहे थे सुरक्षा

    शनिवार को जनरल रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिस जवान ने अपनी जिंदगी गंवाई है उस पर पत्‍थरबाजों ने हमला किया। वह बॉर्डर रोड र्ऑर्गनाइजेशन के साथ थे।' जनरल रावत ने आगे कहा, 'इसके बाद भी कुछ लोग हैं जो हमसे कहते हैं कि हम पत्‍थरबाजों को आतंकियों की मदद करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स की तरह ने देखें।' 22 वर्ष के सिपाही राजेंद्र सिंह उस समय पत्‍थरबाजों की चपेट में आ गए थे जब वह दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में क्विक रिएक्‍शन टीम के साथ थे। सिंह जिस टीम का हिस्‍सा थे उसकी जिम्‍मेदारी बॉर्डर रोड आर्गनाइजेश (बीआरओ) के काफिले को सुरक्षा प्रदान करना था। गुरुवार को बीआरओ का काफिला पत्‍थरबाजी की चपेट में आ गया था। श्रीनगर में सेना के प्रवक्‍ता कर्नल राजेश कालिया ने इस पर जानकारी दी और बताया कि सिपाही राजेंद्र सिंह के सिर पर एक पत्‍थर लगा था और वह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए बेस अस्‍पताल लाया गया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+