भारत की चीन बॉर्डर पर धमक, गरजी ATGM मिसाइल, 17000 फीट की ऊंचाई पर टैंक तबाह!
भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए एक और अभ्यास किया है। सेना ने यह अभ्यास करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर किया, जिसमें जिसमें हाई एल्टीट्यूड पर एक टैंक को सफलतापूर्वक टारगेट किया गया।
सेना के त्रिशक्ति कोर ने गुरुवार को 17,000 फीट की ऊंचाई पर किए इस अभ्यास को 'एक मिसाइल एक टैंक' का नाम दिया। इस एक्सरसाइज में सेना ने ईस्टर्न कमांड के मैकेनाइज्ड और इंफेंट्री यूनिट ने भी हिस्सा लिया।

सेना ने कहा कि सेना की एटीजीएम टुकड़ियों ने इस अभ्यास के दौरान बख्तरबंद खतरों को बेअसर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। एक्सरसाइज के दौरान सुपर हाई-एल्टीट्यूड इलाके में एटीजीएम प्रणाली की सटीकता को प्रदर्शित की गई।
#WATCH | Trishakti Corps, Indian Army conducted a training exercise of Anti-Tank Guided Missile (ATGM) firing at a Super High-Altitude Area of 17000 Feet in Sikkim. Missile Firing Detachments from Mechanised and Infantry Units of the entire Eastern Command participated in the… pic.twitter.com/Rr98SrkXmi
— ANI (@ANI) April 11, 2024
अभ्यास के दौरान युद्ध की परिस्थितियों को बीच मूविंग ऑब्जेक्ट को निशाना बनाया गया। एटीजीएम के सामने युद्ध जैसी परिस्थियां प्रस्तुत की गईं। सेना ने इस दौरान भागते टैंक जैसा था। इसके अलावा स्थिर ऑब्जेक्ट को भी सफलतापूर्वक भेदा गया। सेना ने ये अभ्यास ने मूविंग और स्थिर टारगेट पर मजबूत फायरिंग दक्षता के लिए की।
बता दें कि ये अभ्यास हाई एल्टीट्यूड एरिया के हालत को देखते हुए किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच कभी अगर जंग हुई तो लद्दाख के बाद सिक्किम के ऑल्टीट्यूड एरिया में दोनों देशों के टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां आमने-सामने होंगे। नॉर्थ सिक्किम में तिब्बत के प्लाटू पर चीन की टैंक रेजीमेंट तैनात है। भारत ने भी हर हालात में दो-दो हाथ करने के लिए टैंकों की तैनाती कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications