Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का मौका! अग्निवीर का नोटिफिकेशन आउट, देखें पूरी डिटेल
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में देशसेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Agniveer Bharti 2026 को लेकर सेना ने विभिन्न ट्रेड्स के लिए संकेतात्मक (Indicative) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत भर्ती अधिसूचना (Detailed Notification) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इसके साथ ही ज़ोन-वाइज रैली शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Agniveer Bharti 2026 किन पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय सेना विभिन्न ट्रेड्स में अग्निवीरों की नियुक्ति करेगी। इसमें शामिल प्रमुख पद हैं-
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी - GD)
- अग्निवीर (टेक्निकल)
- अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) - महिला, कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस
- अन्य तकनीकी व ट्रेड आधारित पद
Agniveer Rally 2026 से होगा चयन, फिजिकल टेस्ट अनिवार्य
अग्निवीर भर्ती 2026 रैली भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी। यह पूरी तरह से फिजिकल टेस्ट आधारित चयन प्रक्रिया होगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा।
भारतीय सेना अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ज़ोन-वाइज रैली डेट्स जारी करेगी, ताकि अधिक से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हो सकें।
Agniveer Recruitment Eligibility: योग्यता और शैक्षणिक पात्रता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- 10वीं / मैट्रिक पास
- 5 विषयों में कुल 45% अंक
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक
अग्निवीर टेक्निकल
- 12वीं (Science) - Physics, Chemistry, Maths, English
- कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक
- 12वीं साइंस + ITI (कम से कम 1 वर्ष)
- NSQF लेवल 4 या उससे अधिक अनिवार्य
- 10वीं पास + ITI (2 वर्ष) / डिप्लोमा (2-3 वर्ष)
- इंग्लिश, मैथ्स और साइंस में न्यूनतम 40% अंक
Indian Army GD Tech Clerk: अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
- 12वीं पास (Arts / Commerce / Science)
- कुल 60% अंक, प्रत्येक विषय में 50% अंक
- इंग्लिश और मैथ्स / अकाउंट्स में 50% अनिवार्य
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- 10वीं साधारण पास
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
- 8वीं साधारण पास
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक
Agniveer GD Eligibility अग्निवीर GD (महिला)
- 10वीं पास
- कुल 45% अंक
- प्रत्येक विषय में 33% अंक
Agniveer Recruitment 2026 Notification PDF जल्द होगा जारी
भारतीय सेना ने बताया है कि Agniveer Recruitment 2026 का डिटेल्ड नोटिफिकेशन PDF जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पोस्ट-वाइज पात्रता, आयु सीमा और मेडिकल मानकों को ध्यान से पढ़ लें।
Agniveer उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in नियमित रूप से चेक करें
केवल सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें
रैली भर्ती के लिए शारीरिक तैयारी पहले से शुरू कर दें
फर्जी वेबसाइट या एजेंट से बचें
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 8वीं से लेकर 12वीं पास तक के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ट्रेड्स उपलब्ध हैं। जैसे ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications