क्रैश हुआ वायुसेना का एयरक्राफ्ट, पायलट ने ऐसा नहीं किया होता तो जल जाता पूरा गांव

रांची। वायुसेना के एयरबेस कलाईकुंडा से मंगलवार दोपहर उड़ा लड़ाकू विमान बहरागाड़ा के महुलीडुंगरी गांव में 12.30 बजे क्रैश कर गया। इस दुर्घटना में पायलट अरविंद कुमार ने विमान में आई गड़बड़ी को देख पहले उसका रुख नदी की तरफ किया और पैराशूट लेकर छलांग लगा दी। वे घायल हैं। उन्हें बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए कहीं और ले जाया गया। विमान में हवा में ही आग लग गई थी। पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए गांव से दूर नदी में उतार दिया। वरना गांव को बड़ा नुकसान हो सकता था।

क्रैश हुआ वायुसेना का एयरक्राफ्ट, पायलट ने ऐसा नहीं किया होता वो जल जाता पूरा गांव

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो फाइटर विमान को उन्होंने गांव के निकट स्थित नदी के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा था। एक विमान से जोर की आवाज आ रही थी। थोड़ी ही देर में उससे धुआं निकलने लगा। पायलट ने उसका रुख नदी की तरफ कर दिया। उसके बाद पैराशूट लेकर छलांग लगा दी। देखते-देखते धुआं निकल रहे उस लड़ाकू विमान में आग लग गई।

गांव के जो लोग इस हादसे को अपनी आंखों से देख रहे थे, वे नदी की तरफ दौड़ पड़े। जहां विमान गिरा था, वहां बड़ा गड्ढा हो गया था। तब तक दूसरा फाइटर विमान आसमान पर ही था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पायलट को बहरागोड़ा अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी ही देर में वहां वायु सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर आया। पायलट ने उसे नदी के बीच बालू में उतारा। वहां से उसने घटनास्थल का मुआयना किया। मलबे की सुरक्षा की जिम्मेदारी गुड़ाबांदा पुलिस को दे दी। उसके बाद वह हेलीकाप्टर बहरागोड़ा अस्पताल से अपने घायल पायलट को लेकर कलाईकुंडा चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+