Rafale से भी ताकतवर स्वदेशी फाइटर जेट्स बनाने की तैयारी, IAF की प्लानिंग से पाकिस्तान में खलबली
Indian Air Force MRFA project: भारत की आसमानी ताकत को दुनिया कई बार देख चुकी है, चाहे कारगिल हो, बालाकोट स्ट्राइक या हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर। भारतीय जेट्स ने बार-बार साबित किया है कि भारतीय वायुसेना का कोई मुकाबला नहीं। लेकिन हकीकत यह भी है कि एयरफोर्स लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही है।
इसी गैप को भरने और अपनी मारक क्षमता को और धार देने के लिए भारतीय वायुसेना अब MRFA प्रोजेक्ट के तहत एक बार फिर राफेल पर दांव लगाने जा रही है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो आने वाले समय में देश को 'देसी राफेल' भी मिलेंगे, जो स्वदेशी निर्माण के साथ विदेशी तकनीक का जबरदस्त मेल होंगे।

114 MRFA की खरीद योजना
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, वायुसेना ने 114 MRFA की खरीद योजना के तहत फ्रांस के साथ सरकार-से-सरकार डील की वकालत की है। इसमें ज्यादातर जेट्स को विदेशी सहयोग के साथ भारत में ही बनाया जाएगा। मतलब आने वाले समय में देश को 'देसी राफेल' भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें Indian airforce: भारतीय वायुसेना के रंग में रंगे C-295 विमान की दिखी पहली झलक, स्पेन में हुआ तैयार
पाकिस्तान के पास 25 और चीन के पास 66 स्क्वाड्रन
वर्तमान में भारत के पास 29 स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत कम से कम 42 की है। पड़ोसी पाकिस्तान के पास 25 और चीन के पास 66 स्क्वाड्रन हैं, जिनमें 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान भी शामिल हैं। भारत के पास फिलहाल सबसे आधुनिक 4.5 जेनरेशन के राफेल फाइटर जेट हैं, जिनके दो स्क्वाड्रन अंबाला और हासीमारा एयरबेस पर तैनात हैं।
मिग-21 की विदाई के बाद वायुसेना के स्क्वाड्रन घटकर 29 रह जाएंगे
वायुसेना का यह कदम ऑपरेशन सिंदूर के महज दो महीने बाद उठाया गया है, जिसमें पहलगाम अटैक के जवाब में राफेल जेट्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ था। सात-आठ साल से लंबित MRFA प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। अगले महीने मिग-21 के रिटायर होते ही स्क्वाड्रन की संख्या घटकर 29 रह जाएगी। इसी बीच, वायुसेना ने 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की जरूरत पर भी जोर दिया है, हालांकि रूसी Su-57 या अमेरिकी F-35 को लेकर अभी औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे टकराने से बचे दो विमान, पूरी घटना जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications