Indian airforce: भारतीय वायुसेना के रंग में रंगे C-295 विमान की दिखी पहली झलक, स्पेन में हुआ तैयार
भारतीय वायु सेना के लिए C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाने की जिम्मेदारी टाटा एयरबस को सौंपी गई है। कंपनी वडोदरा स्थित प्लांट में इन एयरक्राफ्ट का निर्माण करेगी।

भारतीय वायु सेना द्वारा पहली बार सामरिक परिवहन C-295 विमान का वीडियो जारी किया गया है। इस विमान में C-295 की पेंटिंग प्रक्रिया को दिखाया गया है। फिलहाल ये विमान दक्षिणी स्पेन के सेविले शहर में है। यह वायुसेना को दिए जाने वाले 56 विमानों में से पहला C-295 है।
भारतीय वायु सेना द्वारा जारी इस वीडियो में भारत के पहले C-295 विमान को देखा जा सकता है। वीडियो के शुरुआत में C-295 विमान को पहले एक शेड में ले जाते दिखाया गया है। इसके बाद फिर उसकी पेंटिंग की प्रक्रिया दिखाई गई है।
पूरे विमान को मेट्ट ग्रे कलर में पेंट किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि इसके लिए टीम को लगभग 10 दिन लगे है। विमान पर लगी पेंट को सूखने के बाद उस पर लगी परत को हटाया गया है। इसके बाद विमान पर भारतीय वायु सेना का लोगो और निशान बनाए गए है।
इसके बाद विमान को शेड से बाहर निकाल लिया गया है और इसे डिसप्ले में रखा गया है। बता दें कि टाटा-एयरबस सौदे के अनुसार, भारतीय वायु सेना को कुल 56 C-295 विमान मिलेंगे। इनमें से कुल 16 विमानों को सितंबर 2025 तक देना होगा। ये सभी विमान एयरबस ही तैयार करेगी।
बाकी बचे 40 विमान टाटा कंसोर्टियम द्वारा भारत में बनाए जाएंगे। ये सभी 40 विमान गुजरात के वडोदरा में बनाए जाएंगे। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, सितंबर 2031 तक इन्हें भारतीय वायु सेना को सौंप दिया जाएगा। ये पहली बार होगा जब C-295 एयरक्राफ्ट का निर्माण यूरोप के बाहर होगा।
C-295 एयरक्राफ्ट की खास बातें
- C-295M एक ट्विन-टर्बोप्रॉप ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। C-295 एयरक्राफ्ट, CN-235 ट्रांसपोर्टर का एक अपग्रेड है। नया विमान एक विशिष्ट हाई-विंग और रियर-लोडर डिजाइन है।
- C-295 एयरक्राफ्ट छोटे रनवे पर अपनी छोटी टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता के चलते बेहद उपयोगी है।
- C-295 विमान लगभग 10 टन का वजन लेकर उड़ान भर सकता है।
- C-295 विमान केवल 670 मीटर के टेक-ऑफ रन से उड़ान भर सकता है और 320 मीटर के लैंडिंग रन से उतर सकता है।
- C-295 छोटे टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमता के चलते यह दुर्गम जगहों तक सैनिकों और सामान को ट्रांस्पोर्ट कर सकता है।
- C-295लगातार 11 घंटों तक उड़ान जारी रख सकता है।
- C-295 विमान में 70 सैनिक ट्रूप्स, 50 पैराट्रूपर्स और 5 पैलेट की भार क्षमता है।
- C-295 विमान को VIP ट्रांस्पोर्ट, मेडिकल एग्जिक्यूशन, सैन्य संचालन, हवा से हवा में ईंधन भरने के साथ-साथ नागरिक और मानवीय मिशन के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications