कालाधन जमा रखने वालें 100 लोगों की सूची मिल गई !
नई दिल्ली। कालाधन जमा रखने वालों की सूची व नाम की खोजबीन के लिए भारत कई दशकों से लगा है। लेकिन अब जाकर खबर है कि भारत को स्विस बैंक ने ऐसे सौ लोगों के नामों और खातों की जानकारी दी है जो लोग स्विस बैंक में अपना कालधन जमा कर रहे थे। लेकिन इस सूची का खुलासा भारतीय एजंसियां कब करेंगी इस पर अभी सशंय बना हुआ है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के तहत काम रही जांच एजंसी गत वर्षों से अध्ययन करने के साथ ही स्विस बैंकों के अधिकारियों के सम्पर्क में है। इस बार अधिकारियों को दो बार ऐसी जानकारी हाथ लग चुकी है। इसमें दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के सौ लोगों के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications