World Best Street Food Sweets में भारतीय 3 मिठाई शामिल, जानें इनके नाम, टॉप पर कौन सी है
World Best Street Food Sweets: भारतीय मिठाइयों की श्रंखला ऐसी है कि नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसमें कई क्लासिक वेराइटी उपलब्ध हैं। गुलाब जामुन, रसगुल्ला से लेकर घेवर, काजू कतली और भी बहुत कुछ है। ये वे मिठाई हैं, जिनका नाम से ही मिठाई खाने का मन कर जाता है।
टेस्ट एटलस ने दुनिया की लिस्ट में भारतीय 3 स्ट्रीट फूड मिठाइयों को शामिल किया है। टेस्ट एटलस एक खाद्य-आधारित पत्रिका है जो दुनिया भर के स्ट्रीट फूड पर विस्तृत समीक्षा और जानकारी देती है।

टेस्ट एटलस ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक लिस्ट शेयर की है। उसमें भारतीय 3 मिठाइयों को शामिल किया है। जिसमें मैसूर पाक को 14वें नंबर पर रखा गया है। वहीं, कुल्फी और कुल्फी फालूदा को 18वें और 32वें नंबर पर रखा है।
वहीं, इन देशों की मिठाई ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। सबसे पहले नंबर पर पुर्तगाल से पेस्टल डी नाटा है। दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया से सेराबी, तीसरे नंबर पर तुर्की से डोंडुरमा, चौथे नंबर पर दक्षिण कोरिया से होट्टेओक और पांचवें नंबर पर थाईलैंड से पा थोंग को है।
इस पोस्ट के शेयर होने के बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट को 8000 से ज्यादा बार लाइक किया गया है। कुछ लोग लिस्ट में भारतीय मिठाइयों को देखकर खुश थे, जबकि अन्य ने सूची में अपने संबंधित देशों की विशेष मिठाइयों को शामिल नहीं करने पर निराशा व्यक्त की।
एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आप लोगों को मैसूर पाक के शाही संस्करण जैसे घी मैसूर पाक या दूध मैसूर पाक भी आजमाना चाहिए। तीसरे यूजर ने कहा कि कुल्फी और कुल्फी फालूदा मेरी पसंदीदा है, मैं इसे किसी भी दिन और किसी भी समय खा सकता हूं।
यह भी पढ़ें- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को ऋषि सुनक ने खिलाई भारतीय बर्फी, बोले- मां ने बनाई थी मिठाई












Click it and Unblock the Notifications