Congress News: सीडब्लूसी अधिवेशन में लगाया भारत का ऐसा नक्‍शा, भड़की भाजपा बोली- वे देश को तोड़ देंगे!

CWC convention banner Row: कर्नाटक के बेलगामी में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का अधिवेशन हो रहा है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्‍य दिग्गन नेताओं के शामिल होने वाले हैं। बेलगामी में कांग्रेस पार्टी ने इस बैठक से पहले नेताओं के स्‍वागत के लिए जगह-जगह पोस्‍टर और बैनर लगाए गए हैं।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए इस पोस्‍टर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह बैनर और पोस्‍टरों में छपा भारत का गलत नक्‍शा है। भारत के इस विकृत नक्‍शे को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगबबूला हो गई है।

Congress

दरअसल, 26 और 27 दिसंबर को बेलगामी में होने वाले सीडब्लूसी अधिवेशन से पहले कांग्रेस ने बेलगामी शहर की एंट्री गेट पर जो पोस्‍टर लगाया है उसमें भारत का जो नक्‍शा नजर आ रहा है उसमें पाकिस्‍तानक के कब्जे वाला कश्‍मीर यानी पीओके और अक्‍साई चित का क्षेत्र नदारत है। भारत कि इस गलत और विकृत मानचित्र को देखकर भाजपा कांग्रेस पर अक्रामक होते हुए कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग कह डाला है।

भारत का विकृत नक्‍शा देख भड़की भाजपा

भाजपा ने सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट शेयर की है जिसमें ये पोस्‍ट की फोटो शेयर की है जिसमें पीओके और अक्‍साई चीन का हिस्‍सा नजर नहीं आ रहा है। भाजपा ने ये पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा "रागा की मोहब्बत की दुकान चीन के लिए हमेशा खुली है! वे देश को तोड़ देंगे! उन्होंने इसे एक बार किया है, वे इसे दोबारा करेंगे।

ऐसे ही नहीं सोनिया गांधी....

वहीं प्रवक्‍ता अमित मालवीय ने भी कांग्रेस के विवादित बैनर की फोटो के साथ एक पोस्‍ट शेयर की। मालवीय ने अपनी पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा "कश्‍मीर की आजादी की वकालत करने वाले जॉर्ज सोरोन द्वारा वित्‍त पोषित फोरम ऑफ डेमोक्रेडिट लीर्डसइन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन की वाइस प्रसिडेंट सोनिया गांधी को चुना जाना संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है।

ये कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है

इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा बेलगामी में लगाए गए भारत के विकृत मैप में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत अन्‍य लोगों की तस्‍वीरें लगाई गई है, जिसमें कश्‍मीर को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा दिखाया गया है। यह कोई गलती नहीं हो सकती। यह कांग्रेस का बयान और उसकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्‍सा है। जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्‍तान के प्रति ज्‍यादा वफादार है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट के अंत में लिखा ये कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है और ये भारत के टुकड़े करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+