तरनजीत सिंह संधू का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को G7 में आने का दिया न्यौता
वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि दो जून को दोनों नेताओं के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई है, जिस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7 समिट में आने का न्यौता दिया और दूसरा उनसे G7 के विस्तार की बात कही है। ट्रंप की इच्छा दुनिया के ताकतवर देशों के समूह जी-7 का विस्तार करने और उसमें भारत सहित कुछ अन्य देशों को शामिल करने की है।
Recommended Video

संधू ने आगे कहा कि जी-7 के विस्तार की योजना का हिस्सा बनते हुए भारत को अमेरिका के साथ काम करने में खुशी होगी, यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम को अमेरिका आने का न्योता दिया है, जिसे कि भारतीय प्रधानमंत्री ने स्वीकार भी कर लिया है, पीएम मोदी सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि ट्रंप जी-7 का विस्तार करते हुए इस समूह में भारत के साथ-साथ रूस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को शामिल करना चाहते हैं लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के इस प्रस्ताव पर चीन को मिर्ची लग गई है।
'अमेरिका के साथ मिलकर भारत आग से खेलने की कोशिश कर रहा'
इस बारे में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने कहा कि अमेरिका उस पर दवाब बनाने के लिए भारत को जी 7 में लाना चाहता है, उसने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिका के साथ मिलकर भारत 'आग से खेलने' की कोशिश कर रहा है, जिसके बारे में बात करते हुए संधू ने कहा कि ये यह पहली बार नहीं है जब भारत को जी-7 में शामिल होने का न्योता मिला है, हाल के वर्षों में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है, खासकर कोरोना संकट के दौरान भारत ने अपनी भूमिका जिस तरह से निभाई है, उससे दुनिया भारत का कद बढ़ा है।
'यह मानवता के खिलाफ अपराध है'
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ कुछ अराजक तत्वों की तरफ से की गई छेड़छाड़ पर संधू ने कहा, यह मानवता के खिलाफ अपराध है। हमने तुरंत इसकी सूचना विदेश विभाग को दी, हमने मेट्रोपॉलिटन पुलिस और पार्क पुलिस के साथ मामले दर्ज किए हैं, वे इस मामले में जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications