पाक को भारत देगा फ्री में कोरोना वैक्‍सीन, कंगना रनौत बोली- वहां पर भी जल्‍द भाजपा सरकार होगी

नई दिल्‍ली: भारत में कोरोना से बचाव के लिए वैक्‍सीनेशन का दूसरी चरण जारी है। दूसरे चरण में अब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्‍य कई जानी मानी हस्तियां वैक्‍सीन की पहली डोज ली है। वहीं भारत में तैयार की गई कोरोना वैक्‍सीन दूसरे देशों को भी सप्‍लाई कर रहे हैं। वहीं भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्‍तान को कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज फ्री में देने जा रहा है। जिसके बाद कई जानी-मानी हस्तियां सराहना कर रही हैं और तो और कंगना रनौत ने भी मोदी सरकार की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने मोदी सरकार की तारीफ

कंगना रनौत ने मोदी सरकार की तारीफ

कंगना रनौत जो अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती है और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना रनौत ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्‍तान को वैक्‍सीन फ्री में देने को लेकर ट्वीट किया है जिसमें मोदी सरकार की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने लिखा- आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है

कंगना रनौत ने लिखा- आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है

कंगना रनौत ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा- 'मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वह भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी। आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है, हा हा हा जबरदस्त। कंगना रनौत के इस ट्वीट सोशल मीडिया पर कंगना पर जमकर वायरल हो रहा है और कंगना के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मोदी की बहुत बड़ी प्रसंशक हैं कंगना रनौत

मोदी की बहुत बड़ी प्रसंशक हैं कंगना रनौत

बता दें कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। कृषि कानून हो या मोदी सरकार द्वारा जम्‍मूकश्मीर से अनुच्‍छेद 370 को रद्द किए जाने का निर्णय हो हर बार कंगना रनौत ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने एक बार मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्‍मीर से भी की थी। जिसके बाद शिवसेना ने कंगना को जमकर जवाबी कार्रवाई की थी। कंगना रनौत पाकिस्‍तान के खिलाफ भी जमकर जहर उगलती हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/super-hot-model-twinkle-kapoor-bold-pictures-59989.htmlसुपर हॉट ट्विंकल कपूर की बोल्ड तस्वीरें कर देंगी मदहोश!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+