पाक की गुस्ताखी पर अब भारत देगा जबाव, सीमा पर भेजी फोर्स

सेना के जवान की मौत ने भारत से सब्र के बांध को को तोड़कर रख दिया है। गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर में सीमा का दौरा कर हालात का जायजा दिया। उन्हें लगा कि अब वक्त आ गया है जब भारत को पाकिस्तान को मुहंतोड़ जबाव देना होगा। उन्होंने कहा कि लगातार संघर्ष विराम के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की अतिरिक्त फोर्स भेजी जाएगी और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जवानों से कहा है कि गोली का जवाब गोली से दो।
कल रात को भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर भारी गोलीबारी हुई, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था जबकि तीन अन्य घायल हो गए। शहीद हुए जवान का नाम एमएल मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले थे। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी 50 आउट पोस्ट पर फायरिंग की थी और मोर्टार दागे थे। पाकिस्तान इस साल 130 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications