संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 3 समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत,कहा- हम आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 3 समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत,कहा- हम आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे
India will be chairing 3 key subsidiary bodies of UN Security Council: भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। जिसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। टीएस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार (8 जनवरी) को कहा है कि जब लीबिया और शांति प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित होगा, तो भारत एक एक महत्वपूर्ण मोड़ पर लीबिया प्रतिबंध समिति की कुर्सी को संभालेगा।

2022 में भारत करेगा आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, भारत 2022 में यूएनएससी (UNSC) की आतंकवाद-रोधी समिति की भी अध्यक्षता करेगा। इस समिति की अध्यक्षता भारत के लिए एक विशेष प्रतिध्वनि है, जो न केवल आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे है, विशेष रूप से सीमा पार से आतंकवाद, बल्कि इसके सबसे बड़े पीड़ितों में से एक है।
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से भारत के लिए प्राथमिकता रही है। उनहोंने कहा, तालिबान प्रतिबंध समिति हमेशा से अफगानिस्तान के शांति, सुरक्षा, विकास और प्रगति के लिए हमारे मजबूत हित और प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते भारत के लिए पहली प्राथमिकता है।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर फहराने लगा भारत का तिरंगा
भारत अगस्त 2021 में और फिर 2022 में यूएनएससी (UNSC) की अध्यक्षता करेगा। UNSC की अध्यक्षता हर सदस्य द्वारा एक महीने के लिए की जाती है। भारत के अलावा केन्या, मैक्सिको, आयरलैंड, और नॉर्वे गैर-स्थायी सदस्य के रूप में यूएनएससी में शामिल हुए हैं।
हाल ही में भारत ने UNSC में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल का शुभारंभ किया है।इसके दौरान भारत का तिरंगा न्यूयॉर्क सिटी के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस हफ्ते से फहराने लगा है।टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था, यह मेरे देश के लिए और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए गर्व का क्षण है।












Click it and Unblock the Notifications