देशवासियों ने "New year" 2025 का उत्साह के साथ किया स्वागत, देखें नए साल के सूर्योदय की खूबसूरत तस्वीरें
"New Year" first sunrise of 2025: नए साल का स्वागत पूरे भारत में शानदार सूर्योदय के साथ हुआ। साल के पहले सुर्योदय को नमन कर लोगों ने एक उज्ज्वल और खुशहाल वर्ष की आशा के साथ 2025 का स्वागत किया। देशभर में लोगों ने नए साल के पहले सूर्योदय की अद्भुत छटा को कैमरे में कैद किया।
Recommended Video
हम आपके लिए 1 जनवरी, 2025 की सुबह के उत्तराखंड के हरे-भरे वतावरण से लेकर तमिलनाडु के जीवंत नज़ारों, असम के शांत वातावरण तक, विभिन्न राज्यों में लुभावने नज़ारों का एक कैनवास लेकर आए हैं।

महाराष्ट्र में, मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और राजभवन के आस-पास के इलाकों में नई संभावनाओं से भरे नए साल की शुरुआत का प्रतीक सुनहरी किरणों की एक झलक कैमरे में कैद की। ये तस्वीर आज सुबह महाराष्ट्र के लोगों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से ली हैं।

केरल के कोच्चि में पेड़ों की आहट में पहली किरणें लुभावनी नजर आई। केरल के कोच्चि के शांत वातावरण तक, नागरिकों ने साल की पहली किरण को कैप्चर किया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सुबह बर्फ की पहाडि़यों के बीच सुनहरे रंग की लालिमा नजर आई वहीं ओडिशा के मयूरभंज में छाए घने कोहरे के बीच देश की तस्वीर पेश की जो खुले हाथों और उम्मीद भरे दिलों के साथ नए साल का स्वागत किया।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 2025 की पहली सुबह ने सूरज की रोशनी का स्वागत किया, जिससे उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया। इसी तरह, मदुरै में घने बादलों के बीच सूरज उग आया, जिसने साल की शांतिपूर्ण शुरुआत की।
इस लिंक को क्लिक करें देखें सभी तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications