चीन-पाक के बीच 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट J-35 के लिए करार, इससे निपटने के लिए भारत के पास हैं ये विकल्प

India Vs Pakistan: चीन और पाकिस्तान की नजदीकियां रक्षा क्षेत्र में भारत की चुनौतियों को बढ़ाने वाली हैं। चीन ने पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ जे-35ए लड़ाकू विमान देने का फैसला किया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में भारत को अभी काफी वक्त लगेगा। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हथियारों और लड़ाकू विमानों की समय पर आपूर्ति को लेकर चिंता जा चुके हैं। ऐसे में भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए दूसरे देशों से फाइटर जेट आयात करने का विकल्प है।

एयर चीफ मार्शल ने कहा है कि अब तक हथियारों का निर्माण तय डेडलाइन में नहीं हो सका है। पाकिस्तान और चीन के बीच पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ जे-35ए लड़ाकू विमान को लेकर समझौता हुआ है। ऐसे में भारत (Indian Army) के पास दो ही विकल्प हैं। भारत अमेरिका से F-35 सीरीज आयात करे या रूस के SU-57 पर भरोसा जताए।

India Vs Pakistan

India Vs Pakistan भारत के सामने क्या है चुनौती?

चीन ने पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ जे-35ए लड़ाकू विमान देने का फैसला किया है। ऐसा नहीं है कि भारत ताकत और क्षमता के लिहाज से कमतर है। 'पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट' बनाने का ऐलान भारत ने कर दिया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने कंपनियों से प्रोटोटाइप बनाने के लिए बोलियां मांगी हैं। अब तक यह तकनीक सिर्फ रूस और अमेरिका जैसे देशों के पास ही है। असली समस्या यह है कि प्राइवेट कंपनियों के बोली लगाने, बिडिंग जीतने, आरएंडडी और फिर निर्माण में अभी काफी समय लग सकता है। माना जा रहा है कि 2035 तक पांचवीं जनरेशन के लड़ाकू विमान बनने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए भारतीय वायु सेना को और सशक्त बनाने के लिए कुछ तात्कालिक कदम उठाने की भी जरूरत है।

यह भी पढे़ं: China: पाकिस्तान में कैसे फुस्स निकले चीनी हथियार? सवाल का जवाब नहीं दे पाए चीनी अधिकारी, घनघोर बेइज्जती

पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लिए भारत के पास ये विकल्प

अमेरिका के पास एफ-35 फाइटर जेट हैं, जो चीन और पाकिस्तान की पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को टक्कर देने में सक्षम हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भारत को ये लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा चुका है। रूस के पास सुखोई एसयू-57 पांचवीं पीढ़ी के विमान हैं, जिन्हें भारत खरीद सकता है। भारत के पास तात्कालिक तौर पर ये दो विकल्प उपलब्ध हैं.

क्या होती है पांचवी पीढ़ी के फाइटर्स जेट की खूबियां

पांचवीं पीढ़ी के फाइटर्स जेट उन्नत तकनीक के साथ बेहद शक्तिशाली भी होते हैं। इनकी खूबी इसमें इस्तेमाल होने वाले नए इंजन डिजाइन और कूलिंग सिस्टम होता है। इन विमान में आधुनिक थर्मल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें घेरना या इन पर हमले करना बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इनकी लोकेशन ट्रैक करना और इन्हें घेरना बेहद मुश्किल है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिहाज से ये बेहद उन्नत किस्म के फाइटर जेट होते हैं।

यह भी पढ़ें: पूंछ में जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने की थी गोलीबारी, वहां पहुंच कर गृह मंत्री अमित शाह ने टेका मत्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+