India US Trade Deal Timeline: मोदी-ट्रंप के बीच 7 सीक्रेट फोन कॉल! 'ट्रेड वॉर' से समझौते तक की पूरी टाइमलाइन
India US Trade Deal Timeline: भारत और अमेरिका के बीच पिछले 13 महीनों से चला आ रहा व्यापारिक गतिरोध अब ऐतिहासिक समझौते में बदल गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर लगे 50% के भारी-भरकम टैरिफ को घटाकर 18% करने का बड़ा ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब रूसी तेल की खरीद और जवाबी ड्यूटी के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था।
इस कूटनीतिक जीत के पीछे पीएम मोदी और ट्रंप की निजी केमिस्ट्री रही है, जिनके बीच पिछले एक साल में 7 बार फोन पर चर्चा हुई। अमेरिका के इस नरम रुख की मुख्य वजह भारत का ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव है, जहां भारत अब रूसी तेल के बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीद बढ़ाने पर सहमत हुआ है। यह समझौता न केवल भारतीय निर्यातकों के लिए राहत लाया है, बल्कि 2026 में दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई और मजबूती प्रदान करने वाला साबित हो रहा है।

Donald Trump India Tariffs Cut: कब क्या हुआ?
पिछले 13 महीनों में टैरिफ को लेकर काफी उतार-चढ़ाव आए, जिसे नीचे दी गई टाइमलाइन से समझा जा सकता है।
- 2 अप्रैल 2025: अमेरिका ने भारत पर 10% का बेसलाइन टैरिफ लगाया।
- 5 अप्रैल 2025: ट्रंप ने इसे बढ़ाकर 26% करने का ऐलान किया।
- 1 अगस्त 2025: भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ।
- 27 अगस्त 2025: रूसी तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा चार्ज लगा, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया।
- 2 फरवरी 2026: लंबी बातचीत के बाद अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18% कर दिया।
ये भी पढे़ं: India-US ट्रेड डील की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस का घातक वार, क्या ट्रंप के आगे झुक गई सरकार! और किसने क्या कहा?
PM Modi Trump Phone Calls Timeline: 13 महीनों में 7 बार फोन पर बात
- 27 जनवरी 2025 ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली औपचारिक बातचीत।
- 22 अप्रैल 2025 पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप ने संवेदना व्यक्त की।
- 17 जून 2025 ट्रंप ने मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की बात कही।
- 17 सितंबर 2025 पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्रंप की शुभकामनाएं।
- 21 अक्टूबर 2025 दिवाली की बधाई और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा।
- 11 दिसंबर 2025 व्यापार और रणनीतिक संबंधों पर अहम मंथन।
Russian Oil vs Venezuelan Oil: रूसी तेल और वेनेजुएला का नया समीकरण
इस समझौते की सबसे बड़ी शर्त ऊर्जा (Energy) से जुड़ी है। अमेरिका को भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदना खटक रहा था, जिस कारण टैरिफ 50% तक पहुंचे थे। अब ट्रंप का दावा है कि भारत रूसी तेल पर निर्भरता कम करेगा और इसके विकल्प के तौर पर अमेरिका और वेनेजुएला से तेल की खरीद बढ़ाएगा। 1 फरवरी को ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला के साथ डील कर रहा है, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों के लिए रास्ता साफ हुआ है।
ये भी पढे़ं: Trump Tariff: अब भारत से कितना ज्यादा टैरिफ देगा पाकिस्तान? बांग्लादेश पर भी चला हंटर, चेक करें नई लिस्ट
India US Trade 2025: भारत- अमेरिका के बीच कितने का होता है व्यापार
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध बेहद मजबूत और ऐतिहासिक स्तर पर हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड $132.2 बिलियन (लगभग 11 लाख करोड़ रुपये) रहा, जो इसे भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाता है। भारत के लिए गर्व की बात यह है कि उसका व्यापार अधिशेष (Trade Surplus) $40.82 बिलियन है, यानी भारत अमेरिका को सामान बेचता ज्यादा है और वहां से खरीदता कम है। 2025 में भारत ने अमेरिका को $86.51 बिलियन का निर्यात का सामान बेचा वहीं भारत केवल $45.69 बिलियन का सामान अमेरिका से खरीदा। मुख्य रूप से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयां निर्यात करता है, जबकि अमेरिका से तेल और मशीनरी का आयात किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications