Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India UK FTA Deal फाइनल, PM मोदी बोले- 'ऐतिहासिक मील का पत्थर', जानें भारत को क्या फायदा?

India UK FTA Deal Final: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच एक बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) हुआ है। पीएम मोदी ने इसे 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताया है। इस समझौते से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। अब दोनों देशों को एक-दूसरे की चीजें आयात-निर्यात करने में कम टैक्स देना होगा और व्यापारिक अड़चनों को दूर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से बात की और इस समझौते को 'महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए फायदेमंद' बताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, निवेश, रोजगार और तकनीक में जबरदस्त विकास होगा। आपको बता दें कि इस डील पर बात तो 2022 से चल रही थी, लेकिन टैरिफ, शराब, ऑटो सेक्टर और ब्रिटिश राजनीति में उथल-पुथल के चलते ये अटक गई थी। अब जाकर इसे फाइनल कर लिया गया है। क्या होगा भारत को फायदा?

India UK FTA Deal 2025 Final

इस समझौते से भारत को कई तरह के फायदे होंगे-

  • भारतीय सामान जैसे टेक्सटाइल, दवाइयां और आईटी सर्विसेज को यूके में ज्यादा बाजार मिलेगा।
  • भारतीय कंपनियों का निवेश यूके में बढ़ेगा, जिससे नौकरियां भी बढ़ेंगी।
  • ऑटोमोबाइल और शराब जैसे क्षेत्रों में टैक्स को लेकर पहले मतभेद थे, जिन्हें अब सुलझा लिया गया है।

क्यों है यह समझौता खास?

  • तीन साल की मेहनत के बाद यह सौदा फाइनल हुआ है।
  • 2024 की आखिरी तिमाही तक भारत यूके का 11वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका था।
  • दोनों देशों के बीच 42.6 बिलियन पाउंड का व्यापार हो चुका है।

आने वाले समय में क्या उम्मीद?

दोनों देशों की सरकारें आने वाले समय में इस समझौते को लागू करेंगी और इसका असर रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी दिखेगा। भारतीय स्टूडेंट्स, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स और निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा।

ब्रिटिश PM स्टारमर जल्द आएंगे भारत

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बनने के बाद अब रिश्तों में एक और पॉजिटिव मोड़ आया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने स्टारमर को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। स्टारमर ने कहा कि वो जल्द से जल्द भारत आने को उत्सुक हैं।

बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र हुआ। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना जताई और जानमाल के नुकसान को 'निरर्थक और दुखद' बताया। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर दोनों नेताओं ने बड़ी सफलता के रूप में इस समझौते का जश्न मनाया। ब्रिटिश उच्चायोग के मुताबिक, यह डील यूके की अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर जोड़ सकती है, वेतन बढ़ाने में मदद करेगी और यूके की 'परिवर्तन योजना' को मजबूत करेगी।

एक और दिलचस्प बात यह है कि इस समझौते में डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन भी शामिल है, जिससे भारतीय नागरिकों को यूके में टैक्सेशन से जुड़ी कुछ राहतें मिल सकती हैं, खासकर अगर वे दो देशों में काम कर रहे हों। ये समझौता सिर्फ बिज़नेस तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही, वीज़ा पॉलिसी और स्किल डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर भी सहयोग को बढ़ावा देगा। इस डील से भारत की छवि एक ग्लोबल इकोनॉमिक प्लेयर के रूप में और मजबूत होती है। और ये दर्शाता है कि भारत अब सिर्फ बाज़ार नहीं, बल्कि एक मजबूत ट्रेड पार्टनर बनकर उभर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+